Haryana
Trending

हाइवे किनारे आपसी बहस करना 5 लोगों को उस वक्त भारी पड़ गया छोटे हाथी ने उन्हें टक्कर मार दी।।

हाइवे किनारे आपसी बहस करना 5 लोगों को उस वक्त भारी पड़ गया छोटे हाथी ने उन्हें टक्कर मार दी।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- हाइवे किनारे आपसी बहस करना 5 लोगों को उस वक्त भारी पड़ गया जब लोगों के लिए काल बन कर आए छोटे हाथी ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमे एक महिला ने अपनी जान गंवा दी तो 4 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है तो दो लोगों का इलाज कैंट के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। मृतक महिला की पहचान अंबाला सिटी जग्गी कॉलोनी निवासी शुभलेश के रूप में हुई है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया और घायलों को इलाज के लिए अंबाला के नागरिक अस्पताल भिजवाया। ज्यादा जानकारी देते हुए SI ने बताया कि आज शाम को लगभग 4 बजे छोटे हाथी ने हाइवे के साइड पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई बाकी घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जारी है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button