सड़क पर मिला मोबाइल लौटाया असली मालिक को – इंसानियत ज़िंदा है II
सड़क पर मिला मोबाइल लौटाया असली मालिक को – इंसानियत ज़िंदा है II


अमनदीप कुरंगावाली को रास्ते में मिली नगदी मोबाइल अन्य जरुरी कागजात असली मालिक ढूंढ कर उसे लौटाकर की ईमानदारी की मशाल पेश:-
कालांवाली-(पवन शर्मा):- ईमानदारी अभी जिंदा है कि मशाल पेश कर असली मालिक का पता कर उसे उसका सामान वापस कर गाँव कुरंगावाली के अमनदीप सिंह ने अपना कर्तव्य निभाया। अमनदीप कुरंगावाली ने बताया कि वह शनिवार को कालांवाली मंडी गया था कि अचानक उसे मंडी में सड़क पर पड़ा मोबाइल फोन व रूपये व जरुरी कागजात आदि सामान मिला जिसे उसने उठा लिया। जिसमें लिखे पता के अनुसार सोनू नामक व्यक्ति मंडी कालांवाली , असली मालिक के पास जाकर पूछा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा जिसके कारण वह काफी परेशान था। अपने समस्त सामान को पाकर सोनू जोकि बिजली का काम करता है ने भी इन्हें धन्यवाद करते हुए ईनाम देने की पेशकश की तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया है कि यह तो उनका कर्तव्य बनता है जब उन्हें रास्ते में पड़ा सामान मिला है उसे आपको देकर खुशी महसूस कर रहे हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



