ईश्वर नगर में बदहाल सड़कों पर फूटा जनता का गुस्सा II
ईश्वर नगर में बदहाल सड़कों पर फूटा जनता का गुस्सा II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल लाइन पार के ईश्वर नगर पूर्व के इस्लामाबाद के निवासियों का सड़कों और नलियों की बदहाली को लेकर गुस्सा फूट पड़ा और यह भी तब हुआ जब खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ईश्वर नगर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए गए हुए थे जैसे ही इसका पता यहां के निवासियों को लगा तो वह कार्यक्रम स्थल के सामने ही एकत्रित हो गए और सरकार पर जमकर बरसते हुए खेल राज्यमंत्री को भी जमकर कोसा।
इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने बदहाल सड़कों और नालियों को लेकर खूब खरी खोटी सुनाई। महिलाओं के कहा कि यहां की सड़कों की हालत इतनी खराब है कि यहां से निकलना दूभर हो रहा है बीमारियों का खतरा बनाया है। उन्होंने कहा कि यहां की गलियां कच्ची पड़ी हुई है जिनमें पानी भरा रहता है जिससे स्कूली बच्चों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यहां केवल गलियों की ही समस्या नहीं है यहां के वाशिंदों के लिए बिजली, पानी जैसी मूलभूत जरूरतों का भी अभाव है और यहां मंत्री द्वारा कुछ नहीं किया जा रहा है बस भाषण देकर निकल जाते हैं उन्हें जनता की समस्याओं को कोई लेना देना नहीं है। एक बार मंत्री यहां की गलियां से होकर गुजरे उन्हें पता चल जाएगा कि यहां के लोग किस तरह बदहाली में जीवन जी रहे हैं। आपको बता दें कि इस दौरान महिलाओं ने गौरव गौतम के लिए जमकर शब्दबाण छोड़े और स्थानीय व्यक्ति महिलाओं को समझाते व चुप करते नजर आए लेकिन महिलाओं ने उनकी एक नहीं सुनी I
वहीं जब इस बारे में खुद खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम से महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि लाइनपार के इलाके के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 35 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है जब उस पैसे के काम हो जाएंगे तो बिल्कुल अलग दिखाई देगा। लोगों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि अभी 7 महीने का समय हुआ है और 35 करोड़ के कामों की घोषणा हो चुकी है लोगों की नाराजगी हो सकती है ऐसा में मानता हूं लेकिन आज एक करोड़ 28 लाख रुपए से एक सड़क के निर्माण का उद्घाटन किया है और अगले एक सप्ताह में और भी कुछ सड़कों का उद्घाटन होगा जिन्हें बनने के बाद सभी समस्या खत्म हो जाएंगी।। #newstodayhry @newstodayhry



