कुरुक्षेत्र योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि धरा से उद्घोष हुआ।।
कुरुक्षेत्र योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि धरा से उद्घोष हुआ।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि धरा से उद्घोष हुआ करमंडेवादिका लरास्ते रास्ते मा फलेषु कदाचन यह संदेश आज पूरी दुनिया को कुरुक्षेत्र की धरती से गया है यह योग की धरती है या अध्यात्म की धारा है यह महावीर है ब्रह्मा सरोवर कुरुक्षेत्र युद्ध धर्म से योग धर्म बनाने के लिए संकल्प के साथ अबकी बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को कुरुक्षेत्र की धरती पर मनाया जा रहा है। जहां पर एक लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी होगी ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र और पूरे हरियाणा से 10 लाख की भागीदारी होगी। मीडिया से बातचीत में योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 11वीं वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह एक महाअनुष्ठान और महायज्ञ है एक महा क्रांति है और इसी धरती से बहुत बड़ा शंखनाद 21 जून को होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद एक नायाब है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित न्यायपालिका कार्यपालिका गांव-गांव में योग को अपना रहे हैं। योग से लोगों के जीवनशली अच्छी बन रही है। योग से कई भयंकर बीमारियों का इलाज भी हो रहा है। कई रोगों की रक्षा योग करता है। योग हमें मानव धर्म से राष्ट्र धर्म की ओर जोड़ता है। इस बार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम भी योग धाम अभियुक्त धर्म बने और सारा संसार इसका अनुसरण करेगा। तारा संसार इसे धारण भी करेगा। जब उनसे पूछा गया कि कई लोग अक्षर तनाव में रहते हैं तो उन्होंने कहा कि लोगों पर कई प्रकार का स्ट्रेस है और उसका समाधान भी योग है। जब योग गुरु स्वामी रामदेव से पूछा गया कि कुरुक्षेत्र की भूमि को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए क्यों चुना गया है तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अब युद्ध का समय नहीं अब योग का समय है योग करें सहयोग करें। दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने योग के आसान भी करवाए और ब्रह्म सरोवर के तट पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में दूर दराज से आए छोटे-छोटे बच्चों से लेकर तमाम लोगों ने बैठकर उनके साथ योग के कई आसान भी किये। कुरुक्षेत्र में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारी के लिए स्वामी रामदेव हरिद्वार से कुरुक्षेत्र आये यहां पहुंचने पर पतजंलि परिवार ने उनका स्वागत किया। स्वामी रामदेव योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए ब्रह्मसरोवर का दौरा किया । स्वामी रामदेव के कुरुक्षेत्र आने को लेकर योग साधक, समर्थक और कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखाई दिए दरअसल, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा। इस आयोजन का नेतृत्व स्वामी रामदेव करेंगे। उनके सानिध्य में लाखों लोग योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्वामी रामदेव आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं के साथ विशेष समीक्षा बैठक भी करेंगे सीएम सैनी होंगे शामिल इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी के साथ BJP के कई नेता हिस्सा लेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल होंगे और योग को लेकर देश के नाम अपना संदेश देंगे। ब्रह्मसरोवर के तट पर 1 लाख लोगों को एक साथ योग करने का टारगेट रखा गया है। इस बैठक में व्यवस्था की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में प्रतिभागियों की संख्या, स्थान प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सेवाएं सहित अन्य अहम पहलुओं पर मंथन होगा। आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य जन-जन तक योग को पहुंचाना और भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक मंच पर और मजबूती देना है।। #newstodayhry @newstodayhry



