Haryana
Trending

राहुल गांधी हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी दूर करने के लिए और संगठन के विस्तार के लिए खुद हरियाणा आ रहे हैं।।

राहुल गांधी हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी दूर करने के लिए और संगठन के विस्तार के लिए खुद हरियाणा आ रहे हैं।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- राहुल गांधी हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी दूर करने के लिए और संगठन के विस्तार के लिए खुद हरियाणा आ रहे हैं। लेकिन हरियाणा आने से पहले ही राहुल गांधी भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गये। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने राहुल गांधी के हरियाणा आने को लेकर खूब तंज कसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज तक अपने केंद्र की गुटबाजी तो खत्म कर नहीं पाए,आज तक ये खड़गे को पूर्ण अध्यक्ष का दर्जा नहीं दे पाए। कांग्रेस में जूतों में दाल कैसे बंट रही है इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण हरियाणा है। गोयल ने कहा कि राहुल का हरियाणा में स्वागत है। उनके आने से 2029 में हमारी जीत और बड़ी निश्चित हो जाएगी। क्योंकि जहां जहां पांव पड़े संतन के तहां तहां बंटाधार। कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाए हैं कि भाजपा के राज में हरियाणा में नशे की बढ़ोतरी हुई है। सुरजेवाला के आरोपों पर भी पूर्व मंत्री असीम गोयल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला शायद अपना समय भूल गये हैं। जब थाने में किसी व्यक्ति की FIR दर्ज नहीं की जाती थी। कांग्रेसियों ने अपने गुर्गे पाले हुए थे । थानों में कांग्रेस राज चलवाया। लेकिन मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बनते ही 0 FIR की प्रथा हुई,महिलाओं को आत्मसम्मान देने के लिए महिला थाने खोले । इसलिए FIR की संख्या जरूर बढ़ी लेकिन यह बिल्कुल भी मानने योग्य नहीं है कि अपराध बढ़ा है। लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला को अपनी प्रवक्ता की नौकरी बचाए रखने के लिए कुछ न कुछ तो कहना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने किसानों को खुशखबरी देते हुए कई फसलों की MSP बढाने का एलान किया है। केंद्र के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा था कि यह सरकार GYAN यानी गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी को समर्पित होगी। लेकिन विपक्षी अपने हितों के लिए हमेशा भ्रामक प्रचार ही करते आये हैं। असीम गोयल ने पड़ोसी राज्य पंजाब की MLA पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय था जब ये चुटकी बजाकर 5 मिनट में MSP लागू करने की बात कहते थे,लेकिन आज बो चुटकियां नजर नहीं आ रही।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button