PUNJAB
Trending

सैफ स्कूल वाहन पाल्सी के तहत मोगा ट्रैफिक पुलिस ने अलग अलग स्कूली बसों की की चेकिंग कईयों के काटे चलान।।

सैफ स्कूल वाहन पाल्सी के तहत मोगा ट्रैफिक पुलिस ने अलग अलग स्कूली बसों की की चेकिंग कईयों के काटे चलान।।

मोगा-(हरपाल सिंह सहारण):- मोगा ट्रैफिक पुलिस आई हरकत में, स्कूल वैन और ड्राइवरों पर कसा शिकंजा जिले में ट्रैफिक पुलिस ने आज स्कूलों के बाहर अचानक चेकिंग अभियान चलाया। स्कूली बच्चों को छोड़ने और लाने वाली वैन और गाड़ियों की सख्ती से जांच की गई। इस दौरान कई ड्राइवरों की गाड़ियों में कमियां पाई गईं, जिन पर मौके पर ही चालान भी किए गए। ट्रैफिक इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि मोगा जिले के कई स्कूलों के बाहर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने चेकिंग की। इस दौरान जिन वैन ड्राइवरों की वर्दी नहीं थी, गाड़ी में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं था, रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी थी या अन्य कमियां पाई गईं उन्हें मौके पर समझाया भी गया और कई के चालान भी काटे गए। ट्रैफिक इंचार्ज ने बच्चों के माता-पिता से भी अपील की कि वो अपने बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि “आप अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल और ड्राइवर को पूरी फीस और जिम्मेदारी सौंपते हैं। ऐसे में अगर ड्राइवर की लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो जाए, तो इसका नुकसान पूरे परिवार को उठाना पड़ता है। उन्होंने साफ़ किया कि अगर भविष्य में किसी भी स्कूल वैन या ड्राइवर में लापरवाही पाई गई, तो उस गाड़ी को जब्त किया जाएगा और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayrhy

Related Articles

Back to top button