Haryana
Trending

अंबाला शहर के पंजोखरा गांव के नजदीक सरकंडो में लगी आग ने बड़ा रूप ले लिया।।

अंबाला शहर के पंजोखरा गांव के नजदीक सरकंडो में लगी आग ने बड़ा रूप ले लिया।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला शहर के पंजोखरा गांव के नजदीक सरकंडो में लगी आग ने बड़ा रूप ले लिया। जिससे पूरे जंगल इलाके में आग लग गयी। आग पर कई घण्टो के बाद प्रशासन ने काबू। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी रही और करीब 4 घण्टे बाद आग पर काबू पाया गया। अंबाला शहर में पंजोखरा गांव के नजदीक जंगल में सरकंडों में भयंकर आग लग गई। यही नहीं यहां पड़ी हुई गद्दो की बची हुई फॉम भी आग की चपेट में आ गई। आग लगते ही आसमान में दूर-दूर तक धुआं फैल गया। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के कई लोग भी आग लगी होने की सूचना पर मौके पर पहुंच गए। वहीं, सूचना पाते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। मौके पर खड़े कुछ लोगों ने बताया कि सरकड़ों में आग लगने के साथ ही यहां पड़ी वेस्ट फॉम में भी आग लग गई। जिससे आग ज्यादा भड़क गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग का कहना है मौके पर 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी रही और करीब 4 घण्टे में आग पर काबू पाया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button