Haryana
Trending

यमुनानगर में नहर में नहाते समय झिवरेडी गांव के कमल को डूबे सात दिन हो चुके हैं।।

यमुनानगर में नहर में नहाते समय झिवरेडी गांव के कमल को डूबे सात दिन हो चुके हैं।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर ):- यमुनानगर में नहर में नहाते समय झिवरेडी गांव के कमल को डूबे सात दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उसका कुछ पता नहीं चला है। परिजनों ने इंद्री तक नहर में गोताखोरों की मदद से कमल को तलाश कर लिया है और रात के समय लगातार हमिदा हेड पर पहरा दे रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। रविवार को फिर से कमल के परिजन चिट्‌टा मंदिर के पास नहर किनारे एकत्रित हुए। कमल के पिता तेजा ने अब नहर में कमल के डूबने पर उसको साथ लेकर गए दोस्त नितेश पर शक जताया है। तेजा का कहना है कि जब कमल डूब चुका था तो उसका मोबाइल नितेश के पास था। बार-बार बदल रहा बयान तेजा ने बताया कि कमल का दोस्त सारी घटना को हर बार बदल बदलकर बता रहा है। उधर नितेश के पिता मोहन लाल भी कमल की तलाश में लागतार तेजा के साथ घूम रहे हैं और रात के समय पहरा भी दे रहे हैं। मोहन लाल का कहना है कि यह एक हादसा था। नितेश ने उसे बताया है कि कमल का पैर फिसलने से यह हादसा हुआ है। उसे तैराना नहीं आता, बावजूद इसके उसने उसे बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन आसपास कोई भी मदद के लिए नहीं था। जब तक लोग वहां पहुंचे कमल डूब कर नहर में आगे जा चुका था। कमल के परिजनों का कहना है कि नहर में जो पेड़ टूट गए गिरे हुए हैं अगर इन्हें हटा दिया जाए तो कमल का पता चल सकता है। इसके लिए प्रशासन के समक्ष गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई भी संज्ञान नहीं ले रहा है। सात दिन से घर में चुल्हा नहीं चला कमल के पिता तेजा ने कहा कि जिस दिन का कमल नहर में लापता हुआ है उनके घर चुल्हा नहीं  जला है। गांव के लोग भी उनके साथ दिन रात बेटे की तलाश में जुटे हुए हैं। तेजा ने प्रशासन पर इस मामले में कोई कार्रवाई न करने के आरोप लगाया है। तेजा ने कहा कि यदि किसी नेता या बड़े अधिकारी का बेटा इसकी जगह होता तो अभी तक पूरी नहर को साफ कर चुके होते। उसके बेटे को तलाशने में प्रशासन की ओर से खानापूर्ति ही की जा रही है। शनिवार को प्रशासन मशीनरी लेकर पहुंचा था। थोड़ी देर के लिए खानापूर्ति की और फिर लौट गए। 25 मई को डूबा था कमल तेजा वासी झीवरेड़ी ने ने पुलिस को शिकायत दी थी की उसके पास दो लड़के हैं। छोटा लड़का कमल 25 मई को घर पर था, तभी सुबह करीब सवा नौ बजे गांव का ही उसका दोस्त नितेश आया। उसके कहा मैं आपके लड़के को एक घंटे के लिए बुढ़िया किसी काम से लेकर जा रहा हूं।  दोनों मोटरसाइकिल पर बैठकर निकल गए। काफी देर तक जब कमल वापिस नहीं आया तो नितेश से पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। कमल के पिता ने अब नितेश पर शक जाहिर किया है। उनका कहना है कि एक बार उनके बेटे का शव मिल जाए तो आगामी कार्रवाई करेंगे।। #NEWSTODAYHRY @NEWSTODAYHRY

Related Articles

Back to top button