Uncategorized
Trending

थाना अग्रोहा पुलिस द्वारा 70.88 ग्राम हेरोइन/चिट्टा व कार सहित आरोपी गिरफ्तार ।।

थाना अग्रोहा पुलिस द्वारा 70.88 ग्राम हेरोइन/चिट्टा व कार सहित आरोपी गिरफ्तार ।।

हिसार-( अमित कुमार ):- 05 जून । पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक अग्रोहा किशोरी लाल के कुशन नेतृत्व में थाना अग्रोहा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अग्रोहा गउशाला के पास से 70.88 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा एक कार न. HR59F4132 हुन्डई आई 20रंग सफेद सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में थाना अग्रोहा में तैनात एसआई सुमेर सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान अग्रोहा क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने सुचना अनुसार कार को रोककर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार चालक के कब्जे से 70.88 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरजीन्दर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गांव खुन्डन, रतिया, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना अग्रोहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तथा उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button