Haryana
Trending

ओढ़ा में 14 परीक्षा केंद्रों पर 13 दिसंबर को कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा II

ओढ़ा में 14 परीक्षा केंद्रों पर 13 दिसंबर को कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा II

ओढ़ा-(अशोक गर्ग):- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर दिन शनिवार को पूरे सिरसा जिले में किया जाएगा। जिले में इस चयन प्रवेश परीक्षा हेतु 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने हेतु आज जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में अभिविन्यास कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में 14 परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षकों और जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा के केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों ने परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल की। जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा के प्राचार्य ललित कालड़ा ने सभी केंद्र अधीक्षकों का हार्दिक अभिनंदन किया।उन्होंने एनसीएमटीएम ऐप के बारे में बताया और कहा कि इस ऐप को सभी केंद्र अधीक्षकों को डाउनलोड करना अनिवार्य है। इसके बाद प्रवेश चयन परीक्षा के प्रभारी मुकेश राणा द्वारा परीक्षा के संचालन की संपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा हेतु प्रश्न पत्रों का वितरण परीक्षा के दिन ओढ़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक से किया किया जाएगा। इस परीक्षा में 80 सीटों के लिए 3523 विद्यार्थी अपना भाग्य आजमाएंगे I I #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button