Haryana
Trending

फरीदाबाद स्पीड में टेम्पो – टेम्पो के ऊपर लटका हुआ नजर आया होमगार्ड मामला बल्लभगढ़ का है।।

फरीदाबाद स्पीड में टेम्पो - टेम्पो के ऊपर लटका हुआ नजर आया होमगार्ड मामला बल्लभगढ़ का है।।

फरीदाबाद-(शिवम शर्मा):- फरीदाबाद स्पीड में टेम्पो – टेम्पो के ऊपर लटका हुआ नजर आया होमगार्ड मामला बल्लभगढ़ का है जहां लोग उसे समय चौंक गए जब तेज रफ्तार से टेम्पो रोड पर दौड़ रहा था और उसके ऊपर होमगार्ड लटका हुआ था काफी दूर जाने के बाद पुलिस ने टेम्पो को रुकवाया लेकिन तब तक टेम्पो के ऊपर लटका हुआ होमगार्ड हो चुका था घायल पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद।। दरअसल पूरा मामला बल्लभगढ़ के सोहना टी पॉइंट का है जहां पर आम दिनों की तरह ट्रैफिक पुलिस के जवान चेकिंग में जुटे हुए थे वही जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया की चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार से एक टेम्पो दिल्ली के तरफ से आया और यू टर्न करने के बाद वापस दिल्ली की तरफ जाने लगा तभी होमगार्ड के एक जवान ने टेम्पो के पिछले वाले डाले खुले होने के चलते उसे रुकवाने की कोशिश की परंतु टेम्पो चालक ने टेम्पो नहीं रोका और होमगार्ड के तरफ तेजी से टेम्पो को दौड़ा दिया टेम्पो को तेज रफ्तार में अपनी हो रहा था देख होमगार्ड अपनी जान बचाने के चलते टेम्पो पर लटक गया करीब 4 से 5 किलोमीटर तक होमगार्ड टेम्पो पर ही लटक रहा और टेम्पो चालक तेज रफ्तार में टेंपो को दौड़ता रहा इस बीच करीब चार से पांच किलोमीटर दूर जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने टेम्पो को रुकवा लिया और काबू करके बल्लभगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया फिलहाल पुलिस ने आरोपी टेम्पो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है हालांकि इस बीच टेम्पो पर लटका हुआ होमगार्ड का जवान भी घायल हो गया है जिसका इलाज कराया जा रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button