कुरुक्षेत्र बीते दिनों थानेसर नगर परिषद हाउस की बैठक में विधायक अशोक अरोड़ा और पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा के बीच हुई हाथापाई।।
कुरुक्षेत्र बीते दिनों थानेसर नगर परिषद हाउस की बैठक में विधायक अशोक अरोड़ा और पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा के बीच हुई हाथापाई।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र बीते दिनों थानेसर नगर परिषद हाउस की बैठक में विधायक अशोक अरोड़ा और पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा के बीच हुई हाथापाई मामले को लेकर आज थानेसर चेयरपर्सन माफी ढांडा सहित कई पार्षदों ने कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद नप चेयरपर्सन माफी ढांडा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वह मांग करने आए हैं कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है और जल्द से जल्द इसको लेकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इसका समाधान किया जाएगा। चेयरपर्सन माफी ने कहा शहर में काफी नुकसान हो रहा है अब बरसात का मौसम है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं जल्द से जल्द हाउस की बैठक हो और शहर का विकास अच्छे से हो सके। माफी ढांडा बोली कि वहां पर महिला पार्षद भी बैठी हुई थी और उनके बीच गाली देना अच्छी बात नहीं, उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं विधायक अशोक अरोड़ा हाउस में माफी मांगे और फिर बैठक शुरू की जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि विधायक अशोक अरोड़ा ने साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने कोई गाली गलौज बैठक में नहीं किया उस पर नप चेयरपर्सन माफी ढांडा ने कहा कि विधायक अशोक अरोड़ा ने गाली दी है और इसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। चेयरपर्सन माफी ढांडा ने बताया कि अगली बैठक की अभी तिथि कोई निश्चित नहीं की गई है ळ, लेकिन जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। क्योंकि बरसात का मौसम है और शहर के कार्य रुके हुए हैं तो जल्द ही बैठक करवा कर शहर का विकास करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कई जगह हालत बहुत खराब है किसी को पानी, बिजली के साथ साथ हर वार्ड में बहुत समस्याएं हैं और उनका समाधान भी हम कर रहे हैं। माफी ढांडा ने कहा कि हम शहर का विकास अच्छे ढंग से करेंगे किसी को कोई परेशानी नहीं आने देंगे और हम मौसम को देखते हुए नालियों व सीवरेज की सफाई अभी करवा रहे हैं।। #newwstodayhry @nerwstodayhry



