पलवल जिले में दक्षिण रेंज के महानिरीक्षक अशोक कुमार, आईपीएस ने जिला पलवल का दौरा किया।।
पलवल जिले में दक्षिण रेंज के महानिरीक्षक अशोक कुमार, आईपीएस ने जिला पलवल का दौरा किया।।

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले में दक्षिण रेंज के महानिरीक्षक अशोक कुमार, आईपीएस ने जिला पलवल का दौरा किया। उनके जिला पलवल पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला ने स्वागत किया। इसके पश्चात आईजी अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की शाखाओं में रखे गए रिकॉर्ड की जांच की और उनके रख-रखाव का जायजा लिया। पलवल जिले में दक्षिण रेंज के महानिरीक्षक अशोक कुमार, आईपीएस ने जिला पलवल का दौरा किया। उन्होंने संबंधित शाखा प्रभारियों से उनके कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आईजी साहब के इस दौरे का उद्देश्य पुलिस कार्यालय के कामकाज और व्यवस्था का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जिला पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण के लिए पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार जिला पलवल पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शुभम सिंह, उप–पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वार्षिक निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न शाखाओ का बारी-बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रमुख और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी जाना। एसपी ऑफिस में मुख्य लिपिक, शिकायत लिपिक, डीसीआरबी व अन्य शाखाओं में जाकर आईजी ने कामकाज की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आईजी रिकॉर्ड के रखरखाव, साफ–सफाई व कामकाज से संतुष्ट नजर आए। लेकिन उन्होंने कहा कि पुलिस में हमेशा सुधार की गुंजाइश बनी रहती है। इस दौरान आईजी ने एसपी कक्ष मे बैठकर दस्तावेजों और रिकॉर्ड का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, पुलिस लाइन में उन्होंने एडम ब्लॉक, सीएचसी स्टोर, टीएचसी स्टोर, एमटी शाखा और लाइन की साफ–सफाई का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं और लाइन की साफ–सफाई एवम् स्वच्छता के निरीक्षण के दौरान आईजी संतुष्ट दिखाई दिए। इसके अलावा जहां भी कमी नजर आई वहां उसे दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण करते हुए वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण मण्ड़ल, रेवाडी ने कहा कि पुलिस की नौकरी समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम है इसलिए सेवा, सुरक्षा और सहयोग को अपना परम दायित्व मानते हुए सराहनीय कार्य कर समाज में पुलिस की बेहतर छवि के लिए कार्य करें।। #newstodayhry @newstodayhry



