सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता के निर्देशानुसार जिला भर संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे।।
सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता के निर्देशानुसार जिला भर संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता के निर्देशानुसार जिला भर संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने रानियां थाना क्षेत्र में स्थित गांव खाजा खेड़ा में नाकाबंदी के दौरान चोरीशुदा ट्रैक्टर स्वराज 855 सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान गांव खाजा खेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सूचना मिली की कुस्सर गांव का एक व्यक्ति चोरी की ट्रैक्टर बेचने का धंधा करता है । उक्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने नहर पुल गांव खाजाखेड़ा से कुस्सर रोड पर नाकाबन्दी कर आने-जाने वाले वाहनों की चेंकिग शुरु कर दी । चेकिंग के दौराना बिना नंबर प्लेट लगा हुआ लाल रंग का 855 स्वराज ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रैक्टर रोक लिया । ऐलनाबाद सीआईए प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक से ट्रैक्टर के कागजात दिखाने के बारे में कहा तो उक्त व्यक्ति कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया । उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर के इंजन व चेसिज नंबर ट्रेस आउट कर ट्रैक्टर मालिक से फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वह पंजाब के रोपड़ जिला से है तथा फरवरी 2025 मे उसका स्वराज 855 ट्रैक्टर चोरी हो गया था और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी । सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी बलजीत सिहं पुत्र बलविन्द्र सिह निवासी कुस्सर थाना रानियां जिला सिरसा को चोरीशुदा ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी से गंभीरता से पूछताछ करने पर बताया कि उसने यह ट्रैक्टर महरोली पंजाब से खरीदा कर लाया था । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी के खिलाफ चोरी का ट्रैक्टर रखने की एवज में थाना रानियां में चोरी का अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई हेतु रानियां थाना के हवाले किया गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry



