Haryana
Trending

इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक लेने के लिए नूंह पहुंची।।

इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक लेने के लिए नूंह पहुंची।।

नूह -(निकुंज गर्ग):- इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक लेने के लिए नूंह पहुंची।आज राहुल गांधी हरियाणा प्रदेश में आए हैं अब तो नेहरू भी खड़े होकर आ जाए मुझे नहीं लगता कांग्रेस का कुछ हरियाणा प्रदेश में बनेगा। आज हरियाणा प्रदेश को लूट लिया गया है हरियाणा प्रदेश को बरगलाकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मेज के नीचे से हाथ मिलाकर भारतीय जनता पार्टी के लोगों की सरकार बना दी। सामाजिक तौर पर जो परिवार अलग हुआ है उसे एकजुट किया जा सकता है लेकिन राजनीतिक तोर के ऊपर जो परिवार अलग हुआ है वह एकजुट नहीं हो सकता जिसका उदाहरण महाभारत के कौरव और पांडव भी रहे हैं। इनेलो पार्टी की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष तनुजा नूंह के खेड़ला गांव में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक लेने के लिए पहुंची। सुनैना चौटाला ने कहा कि हरियाणा के हर जिले में महिला शक्ति को मजबूती देने के लिए इंडियन नेशनल लोकदल के महिला केडर को मजबूत बनाने के लिए निकले हैं हर जिले में महिलाओं का भरपूर प्यार मिल रहा है। प्रदेश की आदि आबादी महिला है सुनैना चौटाला ने कहा कि समाज एक पक्षी है इसका एक पंख पुरुष का दूसरा पंख महिला है। जब तक दोनों पंख मजबूत नहीं होंगे तब तक समाज ऊंची उड़ान नहीं भर सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आदि आबादी यानी कि महिलाओं को इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में जोड़ने का काम किया जाएगा।छात्रों के लाठीचार्ज के सवाल पर सुनैना चौटाला में कहा कि यह बहुत ही संवेदन हीन तरीके से हमारे बच्चों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी स्टूडेंट यूनियन के साथ है। सरकार में बैठे लोग जो अत्याचार कर रहे हैं उनके खिलाफ आवाज उठाएगी। एचयूके वाइस चांसलर के ऊपर पहले भी बहुत सारे आरोप लग चुके हैं अब उन्हें सुध ले लेनी चाहिए। यदि हरियाणा प्रदेश का युवा भड़क गया तो भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा प्रदेश में कोई बचा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जो वहां पर लाठी चार्ज हुआ है वह पुलिस के द्वारा नहीं किया गया है वह वहां के लोगों के द्वारा किया गया है। इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि सुरक्षा के नाम पर मौजूदा सरकार का जनाजा निकला हुआ है । प्रदेश में हर जगह लोगों की हत्या की जा रही है और लोगों को गाड़ियों से निकलकर मारा जा रहा है। वहीं पानीपत में किसान को जिंदा जला दिया गया। नूंह जिले के आईएमटी रोजका मेव में भी किसान पिछले काफी लंबे समय से धरने पर बैठे हुए हैं। सुनैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गूंगी भारी सरकार को अब सुध लेनी चाहिए। परिवार के एकजुट के सवाल पर सुनैना चौटाला ने कहा कि आज तक सामाजिक तौर पर जो परिवार अलग हुआ है उसे एकजुट किया जा सकता है लेकिन राजनीतिक तोर के ऊपर जो परिवार अलग हुआ है वह एकजुट नहीं हो सकता जिसका उदाहरण महाभारत के कौरव और पांडव भी रहे हैं जो परिवार राजनीतिक तौर पर अलग हो जाते हैं उनके जुड़ने की संभावना कम होती चली जाती है सामाजिक तौर पर परिवार है परिवार एकजुट रहना चाहिए। हरियाणा में राहुल गांधी के द्वारा संगठन को लेकर मैदान में के सवाल पर सुनैना चौटाला ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत देर कर दी है। आज हरियाणा प्रदेश को लूट लिया गया है हरियाणा प्रदेश को बरगलाकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मेज के नीचे से हाथ मिलाकर भारतीय जनता पार्टी के लोगों की सरकार बना दी। आज राहुल गांधी हरियाणा प्रदेश में आए हैं अब तो नेहरू भी खड़े होकर आ जाए मुझे नहीं लगता कांग्रेस का कुछ हरियाणा प्रदेश में बनेगा। सुनैना चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। भविष्य इनेलो का होने वाला है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार होने की जरूरत है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button