Haryana
Trending

अंबाला में योग दिवस मनाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है।।

अंबाला में योग दिवस मनाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला में योग दिवस मनाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है। आर्युेवैदिक अधिकारी डाक्टर शशिकांत शर्मा ने बताया कि 11 वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2025 हम मनाने जा रहे है। मुख्यमंत्री द्वारा में 25 दिन पहले घोषणा की गई थी तथा जिला स्तर पर इसे मनाने की तैयारियां भी चल रही है। आुयष विभाग द्वारा, योग व्यायाम शाला में कार्याक्रम शुरू किया गया है। सभी पीटीआई को भी इसके अर्तगत ट्रेनिग दी गई साथ ही स्कूलों में भी ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होने बताया कि ब्लाक स्तर पर अधिकारियों पंचायत सरपंचों को यह ट्रेनिंग दी जाएगी जिसमें आयुष विभाग के योगसहायक योग इंस्ट्रक्टर और विभिन्न योग संस्थाओं का जो की प्राइवेटली इसमें कार्य कर रहे हैं वह ट्रेनिंग देगी। ट्रेनिंग के अंतिम चरण 16 व 17 और 18 जून को होगा जिसमें हम सभी एमएलए और एमपी को उस ट्रेनिंग में आमत्रिंत करेगें। इसी बीच आयुष विभाग द्वारा 29 तारीख से लेकर 21 तारीख तक का विभिन्न विभिन्न दिवस पर अलग-अलग विभागों की ट्रेनिंग का प्रोग्राम शेड्यूल जारी किया गया है जिसमें आयुष विभाग योग इंस्पेक्टर उन विभागों को जाकर ट्रेनिंग देंगे जिला प्रशासन द्वारा इसके दिशा निर्देश सभी विभागों जारी करती है 15 जून को आयुष विभाग द्वारा जिले में स्थापित मेडिकल कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी के माध्यम से प्रचार और प्रसार के लिए वहां पर चिकित्सको को बताया जाएगा। आने वाले समय पर इसके बारे में एक स्टडी में की जाएगी की योग से एनएसडी डीवीवी से कितने लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है इस श्रृंखला में 16 जून को जिला स्तरीय एक मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 जून को इंटरनेशनल योग दिवस की पायलट रिहर्सन होगी। 21 तारीख को इसका मुख्य कार्यक्रम होगा। तथा कोरोनa को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जो दिशा निर्देश दिये है। उनका इसमें पूरी तरह से पालन किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button