हरियाणा के कई जिलों में कोरोना के मरीज आ रहे हैं।।
हरियाणा के कई जिलों में कोरोना के मरीज आ रहे हैं।।


यमुनानगर-(मनदीप कौर):- हरियाणा के कई जिलों में कोरोना के मरीज आ रहे हैं। पिछले दिनों यमुनानगर की एक महिला पंजाब के ब्यास में स्थित सत्संग में गई थी और वही उसे तकलीफ हुई। जिसके चलते वह मोहाली के अस्पताल में दाखिल हुई, टेस्ट के दौरान उसे कोरोना की पुष्टि हुई। अब वह महिला ठीक होकर अपने परिजनों में आ चुकी है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर विगिश गुटेन का कहना है कि यमुनानगर में कोरोना को लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पताल में भी बेड ,ऑक्सीजन सहित सभी तरह के इंतजाम किए गए है डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अभी जो कोरोना का वायरस है वह जल्दी जरूर फैलता है लेकिन बहुत ज्यादा नुकसान नहीं करता ,लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर पूरी तरह अलर्ट है। इसको लेकर सभी इंतजाम किए गए हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



