पुलिस अधीक्षक सिरसा के निर्देशानुसार जिला भर में अवैध शराब तस्करों व खुर्दे संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे।।
पुलिस अधीक्षक सिरसा के निर्देशानुसार जिला भर में अवैध शराब तस्करों व खुर्दे संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक सिरसा के निर्देशानुसार जिला भर में अवैध शराब तस्करों व खुर्दे संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सिविल लाइन थाना में तैनात ईआरवी 622 गश्त व चेकिंग के दौरान गांव नेजा डेला की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सुचना मिली की रिटज कार में सवार एक व्यक्ति अपनी कार में अवैध रुप से शराब बेचने का धंधा करता है और गांव नेजा डेला की तरफ से आने वाले पुलिस पार्टी ने नेजाडेला रोड़ नजदीक वाटर वर्कस के पास सतर्कता दिखाते हुए वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी । इसी दौरान गांव नेजा डेला की तरफ से एक रिटज कार आती दिखाई दी । उक्त कार में सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मोड़कर कार को वापस भगा ले गया । उन्होंने बताया कि ईआरवी 622 ने रिटज कार सवार व्यक्ति का पीछा किया तो कुछ दूरी पर पंहुचे के बाद रिटज गाड़ी अचानक बंद हो गई । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त कार की तलाशी ली तो कार से 30 पेटी (360)बोतल देशी शराब बरामद कर गाड़ी के कागजात व बरामद शराब का लाईसेंस पेश कर के लिए कहा गया तो उक्त युवक कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाया । इस दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधे श्याम ने मौका पर पंहुचकर स्थित का जायजा लेकर शराब से भरी कार व युवक को हिरासत में ले लिया । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संजय पुत्र औमप्रकाश निवासी गऊशाला मोहल्ला सिरसा के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि शराब सिरसा में ही ठेकेदार से लेकर आया था और अब इसे खुर्दो में सप्लाई करने की फिराक में था । उन्होने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सिविल लाइन थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जांच जारी है जो भी व्यक्ति शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । । #newstodayhry @newstodayhry



