Haryana
Trending

भिवानी में विभिन्न जगहों विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।।

भिवानी में विभिन्न जगहों विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।।

भिवानी -(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी में विभिन्न जगहों विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। भिवानी हर वर्ष 11 हजार पौधे रोपित करने का अभियान की शुरूआत। बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण चिंता का विषय, इसे रोकने के लिए पौधारोपण व संरक्षण जरूरी : सुरेश प्रजापत। कोविड में लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पेड़ पौधे ही कोविड में ऑक्सीजन की कमी को करते हैं दूर। सुनील स्वामी मानव द्वारा अपने नीजि स्वार्थ के वशीभूत होकर पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई की, जिसके चलते आज पर्यावरण का संतुलन बुरी तरह से अंसुलित हो चुका है तथा पर्यावरण के असंतुलित होने का दुष्प्रभाव ना केवल मनुष्य, बल्कि पशु-पक्षियों को भी भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए भिवानी में विभिन्न जगहों पर विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाओ अभियान की शुरूआत की गई है। इसी अभियान के तहत भिवानी में हर वर्ष 11 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। ताकि कोविड जड़ी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी और इस अभियान की शुरूआत भिवानी के लघु सचिवालय और पब्लिक हेल्थ में किया गया जिसमें 11 हजार पौधें रोपित करने का अभियान की शुरुआत की गई है। सुरेश प्रजापत ने कहा कि ने कहा दुनिया में पर्यावरण प्रदूषण चिंता का विषय है। इस वर्ष हरियाणा में भी कई जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामान करना पड़ा। आसमान में प्रदूषण और धरती पर तापमान का निरंतर बढऩा चिंता का विषय है। उन्होंने अपील की है कि हर परिवार कम से कम एक पौधां अवश्य लगाए। इसके साथ-साथ यह संकल्प भी लें कि अपने बच्चे के जन्म दिवस पर, विवाह की वर्षगांठ के अवसर पर या किसी खुशी के अवसर पर पेड़ लगाकर अपनी खुशी को यादगार बनाएं। सुनील स्वामी ने बताया कि इस अभियान के तहत पंचायती जमीन सहित सरकारी शिक्षण संस्थानों में भी पौधें रोपित किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हे पौधे रोपित करने व उसका संरक्षण बारे भी प्रेरित किया जाएगा। और भिवानी जिले में हर साल उनके द्वारा 11 हजार पौधे लगाए जाते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button