PUNJAB
Trending

मोगा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। गांधी रोड पर आज रात बदमाशों ने एक करियाना दुकानदार पर फायरिंग कर दी II

मोगा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। गांधी रोड पर आज रात बदमाशों ने एक करियाना दुकानदार पर फायरिंग कर दी II

मोगा -(हरपाल सिंह सहारण):- मोगा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। गांधी रोड पर आज रात बदमाशों ने एक करियाना दुकानदार पर फायरिंग कर दी और गल्ला लूटकर फरार हो गए।घटना थाना सिटी वन क्षेत्र के ए बी मार्ट करियाना शोरूम की है, जहां दुकान बंद कर रहे मालिक सुरेंद्र सिंह पर थार गाड़ी में सवार होकर आए दो लुटेरों ने हमला किया। एक लुटेरा दुकान में घुसा और पैसों की मांग की। दुकानदार को पहले ये मजाक लगा, लेकिन लुटेरे ने अचानक तीन गोलियां चला दीं, जो सुरेंद्र सिंह की जांघों में लगीं। जान बचाने के लिए सुरेंद्र दुकान से बाहर भागे, जबकि बाकी स्टाफ अंदर छिप गया। इसी दौरान दूसरा लुटेरा दुकान का गल्ला उठाकर भाग गया। दोनों लुटेरे गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। गाड़ी पहले से स्टार्ट हालत में बाहर खड़ी थी घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया है वही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button