Haryana
Trending

पलवल, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज पलवल जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की।।

पलवल, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज पलवल जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की।।

पलवल -(निकुंज गर्ग):- पलवल, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज पलवल जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर होडल विधायक हरेंद्र कुमार,पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,वीरपाल दीक्षित,जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास परियोजनाओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। विकास कार्यों की समीक्षा के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि पलवल में किए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन विभागों ने विकास कार्यों को लेकर सूचना प्रदान नहीं की गई है उनको नोटिस देने के लिए उपायुक्त को कहा गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।गुर्जर ने कहा कि पलवल जिले में लिंगानुपात की स्थिति में गिरावट दर्ज की गई है जो ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा प्रदेश की धरती से आह्वान किया है कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में लिंगानुपात तेज गति से बढ़ा था जिसमें प्रदेश के लोगों का सहयोग सरकार को मिला था। पलवल जिले में लिंगानुपात की स्थिति 900 लडक़ों के मुकाबले 784 लड़किया रहा है। पलवल में लिंगानुपात घटा है। यह बहुत दुर्भागयपूर्ण है। इसमें स्वास्थ्य विभाग को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। जिले में कहीं भी अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड किये जा रहे है उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगों में जागरूकता लाने के लिए पखवाड़ा चलाया जाए इसके लिए निर्देश दिए गए है।। newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button