Haryana
Trending

जिला बार एसोसिएशन के वकीलों और जिला प्रशासन के बीच चला आ रहा विवाद।।

जिला बार एसोसिएशन के वकीलों और जिला प्रशासन के बीच चला आ रहा विवाद ।।

नूह -(निकुंज गर्ग):- जिला बार एसोसिएशन के वकीलों और जिला प्रशासन के बीच चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। डीसी विश्राम कुमार मीणा और वकीलों के एक प्रतिनिधि मंडल के बीच काफी देर तक बातचीत चली जिसके बाद इस विवाद का अंत हो गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मकसूद अहमद व सीनियर एडवोकेट रमजान चौधरी ने कहा कि विश्राम कुमार मीणा ने करीब 4:30 बजे के बाद प्रतिनिधि मंडल को मुलाकात के लिए बुलाया। इसके बाद अच्छे माहौल में लंबी बातचीत हुई और डीसी ने कहा कि हर संभव मदद की जाएगी और भविष्य में उनका पूरा मान सम्मान किया जाएगा। आप को बात दे की नायब तहसीलदार पुनहाना नरेंद्र भारद्वाज और वकीलों के बीच जो विवाद शुरू हुआ था वह धीरे-धीरे नूंह तक पहुंच गया था सोमवार को dc विश्राम कुमार मीणा एवं वकीलों के प्रतिनिधि मंडल के बीच भी विवाद बढ़ गया था । जिसके बाद कई दिनों तक वकीलों का धरना प्रदर्शन चला। वही वकीलों ने दो मांग रखी थी एक तो नायब तहसीलदार नरेंद्र भारद्वाज का तबादला और दूसरा डीसी विश्राम कुमार मीना से मुलाकात के दौरान जो विवाद हुआ था उसमें खेद व्यक्त किया जाए आज उनकी दोनों मांगे पूरी हो चुकी है अब उनका धरना प्रदर्शन पूरी तरह से समाप्त हो चुका है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे से पहले ही वकीलों और जिला प्रशासन के बीच समझौता होने से लोगों को राहत मिल गई है।। newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button