Haryana
Trending

महिला और बाल अपराध रोकने को लेकर फरीदाबाद में महिला आयोग की बड़ी पहल II

महिला और बाल अपराध रोकने को लेकर फरीदाबाद में महिला आयोग की बड़ी पहल II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- हरियाणा की महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने फरीदाबाद के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ महिला क्राइम को लेकर चर्चा की और महिला क्राइम को रोकने के ऊपर विचार विमर्श किया इस मौके पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी बत्रा भी मौजूद रही। तस्वीर फरीदाबाद के गोल्फ क्लब की है जहां पर आज महिला आयोग की चेयरपर्सन जिनके साथ फरीदाबाद की मेयर की मौजूदगी में नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ लगातार बढ़ रहे वूमेन क्राइम और चाइल्ड क्राइम को किस प्रकार से कम किया जाए इसके बारे में चर्चा की गई रेनू भाटिया ने नव निर्वाचित पार्षदों से वूमेन क्राइम को लेकर अपना एक्सपीरियंस साझा किया कि किस प्रकार से उनके सामने महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराध लगातार आते हैं तरह-तरह के अपराधों के बारे में उन्होंने पार्षदों को अवगत कराया ताकि वह न केवल खुद सजग हो बल्कि अपने इलाके के स्कूल कॉलेज में जाकर छात्रों और छात्राओं को तरह-तरह से होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दें और उनसे कैसे बचा जाए इसके बारे में भी उन्हें बताया जाए रेनू भाटिया ने बताया कि लगातार महिला आयोग की टीम एवं बाल संरक्षण आयोग की टीम महिलाओं को क्राइम के प्रति जागरूक करने का काम करती रही है और आगे भी उनका यह प्रयास जारी रहेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button