भिवानी पहुंचे सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी I I
भिवानी पहुंचे सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी I I

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानीपहुंचे सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी बोले प्रदेश में उनका विभाग 24 लाख हरियाणावासियों को दे रहा है पेंशन केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्यमंत्री नायब सैनी जल्द करेंगे लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत सम्मान भत्ते की शुरूआत कृष्ण बेदी आज 60 वर्ष की आयु पूरा होने से पहले ही बुजुर्गो के घर जाकर बनाई जा रही है पेंशन मंत्री राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे का कांग्रेस को नहीं होगा कोई लाभ मंत्री कृष्ण बेदी कांग्रेस है नेता विहीन, मुद्दा विहीन, कमजोर व लाचार पार्टी मंत्री कृष्ण बेदी हरियाणा प्रदेश में 37 विधायक होने के बावजूद भी नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई कांग्रेस कृष्ण बेदी 30 जून तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर बोले मंत्री कृष्ण बेदी कांग्रेस है बुलबुले की तरह, जल्द ही फूट जाएगी : सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी भारतीय जनता पार्टी के 11 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसके तहत लोगों तक भाजपा के 11 साल के कार्यों को पहुंचने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मोदीजी की सरकार ने जो संकल्प लिया था वो पूरा करने का काम किया है। इन सभी विषयों को लेकर ये पखवाड़ा पूरे जून महीने में चलाया जाएगा। भिवानी पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दादरी में पौधा रोपण की शुरुवात की। उन्होंने कहा की आज भिवानी में भी वृक्षा रोपण की शुरुवात की है उन्होंने कहा कि हर साल सरकार हजारों पौधे लगा देती है पर देखभाल नहीं होती पर लोगों से अपील है कि इनकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी पहल है यह किसी के लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढियां के लिए कर रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी मुहिम को चलाया जो आज पूरे देश भर में बेटियों का सम्मान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओटीएफ स्कीम चलाई जो लोग खुले में शौच जाते थे वो भी बंद हुआ। और इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण की तरफ सभी का ध्यान लगाया है और मुझे यकीन है आने वाले समय में पर्यावरण और वृक्षारोपण का मुद्दा एक बहुत बड़ा मुद्दा बनेगा। भिवानी पहुंचने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने राहुल गांधी के हरियाणा दौरे और जिला अध्यक्ष की 30 जून तक घोषणा पर कहां– पहले कहा थे राहुल गांधी यही नहीं थे। उन्होंने कहा कि में तीन बार हो गई एक भी सीट नहीं आई कांग्रेस की ना MP की और ना ही MLA की वहां क्या कर लिया उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में क्या कर लिया। मध्य प्रदेश में क्या किया हरियाण में क्या किया। कृष्ण बेदी ने 30 जून तक जिला अध्यक्ष की घोषणा पर कहा ना नो मण तले होगा ना राधा नाचेगी ख्याली पुलाव है थोक के गुलगुले है उन्होंने कहा कि 16 साल में जो ना कर सके वो 30 जून को क्या करेंगे। ऐसे कौनसे ज्योतिष से पत्रा निकल गया। उन्होंने कहा की कही तीन में नहीं तेहरा में नहीं टोकरी के बारे में नहीं कही कांग्रेस का कोई नाम लेना पसन्द नहीं करता जिस प्रकार के कुकृत्य कांग्रेस करती हैं जहां सेना के सम्मान की बात होती है वह कांग्रेस अपमानित करने का काम करती है उन्होंने कहा कि जहां सुरक्षा की बात होती है वहां कांग्रेस विदेशी ताकतों के साथ खड़ी हो जाती है उन्होंने कहा कि जहां देश आतंकवाद के साथ खड़ा होता है वहां यह आतंकवाद के साथ खड़े होती है उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मन बना लिया है कि देश की हर बात का हमने विरोध करना है तो उसको जनता क्यों मुंह लगाएगी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने विपक्ष के कमजोर होने पर कहा कि विपक्ष का इतना कमजोर होना देश के लोकतंत्र के लिए हानिकारक है उन्होंने कहा कि आज 37 विधायकों में से एक नेता प्रतिपक्ष भी नहीं चुन पाई कांग्रेस। इस से बुरे दिन क्या होंगे । उन्होंने कहा कि हमारा भी 35 से 36 साल का जीवन हो गया लेकिन इसे कमजोर कांग्रेस सामने आज तक नहीं देखी। उन्होंने कहा कि नेता विहीन कांग्रेस नहीं देखी नीति विहीन कांग्रेस नहीं देखी और लाचार और बेबस कांग्रेस नहीं हमने देखी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज भाजपा सरकार में युवाओं को समय पर रोजगार मिल रहा है उन्होंने कहा कि पहले युवाओं को अपॉइंटमेंट देते हैं बाद में जॉइनिंग करवाई जाती है सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर भाजपा सरकार ने दिए हैं उन्होंने कहा कि आज देश चौथी आर्थिक शक्ति बन चुका है अनाज के भंडार आज भरे हुए हैं बड़े-बड़े हाईवे निकल जा रहे हैं उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में 18 जिले ऐसे हैं जिले है जहां मेडिकल कॉलेज का काम शुरू हो चुका है उन्होंने कहा कि जब भारत देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली की तब 69 एयरपोर्ट थे आज देश में 176 एयरपोर्ट है उन्होंने कहा कि आज हमने देश भर में चौमुखी विकास किया है उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर सबसे अधिक पेंशन देने वाला स्टेट हरियाणा है जो 34 लाख लोगों को पेंशन दे रहा है II #newwstodayhry @newstodayhry



