Haryana
Trending

एक बार फिर से परिवहन मंत्री अनिल विज हरियाणा के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे है I I

एक बार फिर से परिवहन मंत्री अनिल विज हरियाणा के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे है I I

अंबाला-(राहुल जाखड़):- एक बार फिर से परिवहन मंत्री अनिल विज हरियाणा के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे है ! लोगों को अच्छी यातायात सुविधा मिले इसके लिए हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 150 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो रही है ! हरियाणा के परिवहन मंत्री ने दिए संकेत ! अब लोगों को वातानुकूलित बसों में सफर करने का अच्छा मौका मिल सकेगा ! वैसे तो अनिल विज को जो भी विभाग दिया जाता है उसका कायाकल्प करके रख देते है अब जब से अनिल विज को हरियाणा परिवहन मंत्री बनाया गया है तब से हरियाणा रोडवेज की तस्वीर बदल गई है ! थोड़े थोड़े समय के अंतराल पर हरियाणा रोडवेज के बेड़े में नई बसे शामिल हो रही है और इनमें वोल्वो और इलेक्ट्रिक बसें ज्यादा है ! इलेक्ट्रिक बसों के चलने से यात्रियों का सफर आसान ही नहीं बल्कि बहुत आरामदायक हो गया है किसी भी यात्री को अब गर्मी में सफर करने की जरूरत नहीं क्योंकि अब हरियाणा रोडवेज के बेड़े में वातानुकूलित बसे शामिल हो गई है ! अब एक बार और परिवहन मंत्री अनिल विज हरियाणा के लोगों को एक और बड़ी सौगात देने जा रहे है ! हरियाणा रोडवेज के बेड़े में वातानुकूलित 150 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने जा रही है ! केबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोगों को अच्छी यातायात व्यवस्था देने की लिए देश प्रदेश की बहुत बड़ी संख्या आने जाने के लिए बसों का ही इस्तेमाल करती है इसलिए हम धीरे धीरे इसकी व्यवस्था को सुधार रहे है ! उन्होंने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बहुत बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसों को हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल कर रहे है ! उन्होंने कहा कि 150 के करीब तो अभी आ रही है जो वातानुकूलित है ! उन्होंने कहा कि लोगों को उसमें सफर करने में आसानी रहेगी I I #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button