फरीदाबाद आज भी मनाई जा रही है निर्जला एकादशी।।
फरीदाबाद आज भी मनाई जा रही है निर्जला एकादशी।।


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद आज भी मनाई जा रही है निर्जला एकादशी – दुकानदारों ने बोतल बंद मीठा नींबू पानी पिलाकर धर्म का किया निर्वाह। देश भर में जहां कल निर्जला एकादशी के तहत जगह-जगह मीठे पानी की छबील लगाई गई वहीं आज भी निर्जला एकादशी का दिन मानते हुए एक दो नंबर चौक पर दुकानदार भाइयों ने तपती गर्मी में सड़क किनारे बोतल बंद मीठा नींबू पानी लोगों को पिलाया। दुकानदारों ने सड़क पर चलने वाले साइकिल चालकों, दोपहिया वाहन चालकों, ऑटो और उसमें बैठी सवारियों तथा स्कूली बसों को रोक कर उन्हें मीठा नींबू पानी पिलाया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राज बोहरा ने भी अन्य सेवादारों के साथ मिलकर लोगों को इस गर्मी में मीठा नींबू पानी पिलाया। पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा और दुकानदारों ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार कल और आज भी निर्जला एकादशी का त्यौहार मनाया गया और दुकानदारों द्वारा मीठे नींबू पानी की छवि लगाई गई तथा सड़क से गुजरने वाले हर वाहन चालक को मीठा नींबू पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई । राजकुमार वोहरा ने बताया कि हमें अपने त्योहारों को दिल के साथ मनाना चाहिए और धर्म के कार्यों के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने सभी दुकानदार भाइयों की जमकर प्रशंसा की।। #newstodayhry @newstodayhry



