मोबाइल सहित आरोपी को किया काबू, न्यायिक हिरासत भेजा II
मोबाइल सहित आरोपी को किया काबू, न्यायिक हिरासत भेजा II


मोबाइल चोरी मामले में सिरसा पुलिस की तत्पर कार्रवाई–
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना शहर सिरसा पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिकेत पुत्र शीशपाल निवासी शिव चौक, इन्द्रपुरी मोहल्ला, सिरसा को चोरी किए गए मोबाइल फोन सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की है। थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की शिकायत कर्ता दुकान मालिक यश तवर पुत्र अशोक कुमार निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी सिरसा ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि दिनांक 25.09.2025 को शाम करीब 04:53 बजे उक्त युवक रिपेयरिंग करवाने के बहाने दुकान से Redmi 10A मोबाइल चोरी कर ले गया था, जिसकी घटना दुकान पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। आज जब आरोपी अनिकेत पुत्र शीशपाल निवासी शिव चौक, इन्द्रपुरी मोहल्ला, सिरसा पुनः दुकान पर आया तो मालिक ने उसे पहचान लिया और पकड़ लिया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा जायगा II #newstodayhry @newstodayhry



