सीआईए सिरसा पुलिस ने 500 ग्राम अफीम सहित कार सवार दो यवकों को काबू किया।।
सीआईए सिरसा पुलिस ने 500 ग्राम अफीम सहित कार सवार दो यवकों को काबू किया।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता के निर्देशानुसार जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान जईया कोल्ड स्टोर सिरसा के नजदीक से कार सवार दो युवकों के कब्जा से करीब एक लाख रुपए की 500 ग्राम अफीम बरामद की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान जेजे कॉलोनी सिरसा से होते हुए चतरगढ़ पट्टी फाटक सिरसा की तरफ आ रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब जईया कोल्ड स्टोर के नजदीक पंहुची तो सामने से सफेद रंग की एक कार आती दिखाई दी । उक्त कार में सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे तो कार अचानक बंद हो गई । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त कार सवार युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो कार के गियर बॉक्स में एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसे खोलकर चैक किया तो पन्नी से 500 ग्राम अफीम बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाशदीप पुत्र बलजिंद्र सिंह निवासी साहुवाला प्रथम व काशवीर पुत्र गुरदीप सिंह उर्फ गिट्टा निवासी किंगरा जिला सिरसा के रुप में हुई है । गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई । सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि नशा बेचने वालों की सुचना बेझिझक होकर पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके । । #newstodayhry @newstodayhry



