Haryana
Trending

अरोड़ा ने गांव वासियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को फोन करके जल्द समस्याएं निपटाने के आदेश भी दिए।।

अरोड़ा ने गांव वासियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को फोन करके जल्द समस्याएं निपटाने के आदेश भी दिए।।

कुरुक्षेत्र -(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र थानेसर से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने आज थानेसर के गांवों का किया धन्यवादी दौरा।अरोड़ा ने गांव वासियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को फोन करके जल्द समस्याएं निपटाने के आदेश भी दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि गांव वासियों के सामने बिजली और जल निकासी जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से हैं। मानसून का सीजन आ रहा है लेकिन अभी तक नालों की सफाई नहीं हुई। बिजली के खंभे उखड़े पड़े हैं, उन्होंने अधिकारियों को इन सभी समस्याओं को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा गरीब लोगों के नाम बीपीएल से काटे जा रहे हैं और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकियां दी जा रही है। अरोड़ा ने कहा कि चुनाव से पहले वोट लेने के लिए भाजपा सरकार ने बीपीएल में इन्हें शामिल किया और वोट लेने के बाद इनके नाम डरा धमका कर कटवाए जा रहे हैं। अशोक अरोड़ा बोले आज सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। लोगों के सामने रोजगार नहीं है। इसी प्रकार गांव वासियों ने बताया कि कुछ सरपंच ग्रांट लगाने में भेदभाव करते है, जो कि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि आज लगातार बढ़ रही महंगाई ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है, बढ़ती महंगाई से लोग दुखी है।। newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button