पानीपत के समालखा में नगरपालिका की करोड़ों रुपये की भूमि अवैध कब्ज़ा करके बनाए निजी हस्पताल ।।
पानीपत के समालखा में नगरपालिका की करोड़ों रुपये की भूमि अवैध कब्ज़ा करके बनाए निजी हस्पताल ।।

पानीपत -(अरुण मित्तल):- नगरपालिका की करोड़ों रुपये की भूमि अवैध कब्ज़ा करके बनाए निजी हस्पताल के उद्धघाटन समारोह में शामिल न होने की सहकारिता मंत्री अरविन्द शर्मा व हलका विधायक मनमोहन भड़ाना से अपील । पालिका भूमि से कब्ज़ा न हटवाने पर लोकायुक्त कोर्ट में केस दर्ज कराने की चेतावनी एजिला पानीपत के समालखा में नगरपालिका की करोड़ों रुपये की भूमि अवैध कब्ज़ा करके बनाए निजी हस्पताल । जिसको लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉक्टर अरविन्द शर्मा व हलका विधायक मनमोहन भड़ाना से 8 जून को समालखा में एक निजी हस्पताल के उद्घघाटन समारोह में शामिल न होने की अपील की है । चेतावनी दी कि अगर जल्द पालिका भूमि से कब्ज़ा खाली न करवाया और निजी हस्पताल का नक्शा रद्द न किया तो लोकायुक्त कोर्ट में पालिका अधिकारियों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करवाया जायेगा । कपूर आरोप लगाया कि समालखा में जिस निजी हस्पताल का उद्घघाटन करने के लिए मंत्री अरविंद शर्मा ,विधायक मनमोहन भड़ना व गनौर के विधायक देवेंद्र कादियान 8 जून को आ रहे हैं, उसकी जी टी रोड़ से एंट्री नगर पालिका की करोड़ों रुपये की भूमि पर अवैध कब्ज़ा करके बनाई गई है । इन नेताओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने का जनता में संदेश यही जाएगा कि सरकार इस घोटाले में शामिल है । कॉमरेड कपूर ने बताया कि नगरपालिका ने इस निजी हस्पताल के खिलाफ़ कोर्ट में केस भी दायर किया है ।तहसीलदार से कराई गई निशानदेही रिपोर्ट में करीब 640 वर्ग गज़ भूमि नगरपालिका की मलकियत है । नगर पालिका ने इस निजी हस्पताल मालिक को अवैध कब्ज़ा खाली करने का नोटिस भेज कर कब्ज़ाई गई भूमि पर खम्भे भी पिछले दिनों गाड़ दिये थे । आरोप लगाया कि निजी हस्पताल मालिकों ने अपने राजनितिक प्रभाव और नगर पालिका अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इन खम्भों को उखाड़ फैंका और नोटिसों, कोर्ट केस की कोई परवाह नहीं की । कपूर ने डीसी वीरेंद्र दहिया व जिला पालिका आयुक्त एवं कमीशनर नगर निगम पंकज से मांग की है कि नगर पालिका अपनी मलकियती करोड़ों रुपये की 640 वर्ग गज़ भूमि पर दीवार बना कर तत्काल कब्ज़ा ले व निजी हस्पताल के स्वीकृत नक्शे,प्रॉपर्टी आईडी को तत्काल रद्द करे । चेतावनी दी कि अगर शीघ्र अवैध कब्ज़ा खाली करा कर कारवाई न की तो अगले हफ्ते लोकायुक्त कोर्ट में अधिकारियों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया जायेगा ।। #newstodayhry @newstodayhry



