Haryana
Trending

पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।।

पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।।

कुरुक्षेत्र -(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र घरों से चोरी करने के अन्तर्राज्यीय चोर गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों पर हरियाणा व पंजाब में दर्ज है 80 मामले घरों से चोरी करने के मामले में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने घरों से चोरी करने के आरोप में अकबर उर्फ लक्की व आकाश उर्फ़ कांटो वासीयान डेहा कालोनी अम्बाला शहर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी प्रमोद कुमार के मुताबिक थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में दर्श राम वासी सैक्टर-4 कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करता है। उसका परिवार किसी काम से दिल्ली गया था और वह अपने घर का ताला लगाकर ड्यूटी चला गया था। शाम को जब वह ड्यूटी से वापस आया तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर के अंदर से सोने के गहने, नकदी व घर का अन्य सामान चोरी हो गया था। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को दी गई। मामले की जांच करते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल को सौंपी गई। पुलिस की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी अकबर उर्फ लक्की व आकाश उर्फ़ कांटो वासीयान डेहा कालोनी अम्बाला शहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग स्कूटी,सोने व चांदी के गहने, दो घडी तथा 15 हजर रूपये नकद बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा व पंजाब में 80 मामले दर्ज अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी अकबर उर्फ लक्की के खिलाफ पंजाब के होशियारपुर, लुधियाना तथा पटियाला सहित जिला अम्बाला, पंचकूला व कुरुक्षेत्र में चोरी, मारपीट व एनडीपीएस एक्ट के तहत 48 मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी आकाश उर्फ़कांटों के खिलाफ लालड़ू पंजाब सहित पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र में चोरी और मारपीट के 32 मामले दर्ज हैं। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button