Haryana
Trending

भिवानी के गांव नंदगांव निवासी एक युवक की कनाडा में मौत होने का मामला सामने आया था।।

भिवानी के गांव नंदगांव निवासी एक युवक की कनाडा में मौत होने का मामला सामने आया था।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के गांव नंदगांव निवासी एक युवक की कनाडा में मौत होने का मामला सामने आया था। जो करीब एक महीने पहले पढ़ने के लिए विदेश गया था। कनाडा भेजने के लिए उसके पिता रिटायर्ड फौजी ने अपना प्लाट बेच दिया और रिटायर्मेंट पर मिले पैसे लगा दिए। जिसके बाद करीब 40 लाख रुपए खर्च करके विदेश पढ़ने भेजा। लेकिन एक माह बाद ही पता लगा कि युवक की कनाडा में मौत हो गई। जिसका शव पानी में पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान भिवानी के गांव नंदगाव निवासी साहिल के रूप में हुई है। साहिल के चाचा मुकेश ने बताया कि कनाडा की पुलिस बताती है कि साहिल का शव पानी में पड़ा हुआ मिला। जबकि साहिल को अच्छे से तैरना आता था। इसलिए लगता है कि साहिल की हत्या हुई है। मर्डर करके उसके शव को पानी में फेंक दिया होगा। इसके लिए उन्होंने सरकार से गुहार लगाई कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं परिवार को आर्थिक मदद भी मिलनी चाहिए। क्योंकि साहिल को विदेश भेजने में परिवार ने अपनी सारी जमापूंजी लगा दी। वहीं सरकार परिवार को मदद देने के लिए साहिल के छोटे भाई को नौकरी दे। पिता हरीश कुमार ने बताया कि में 2021 में आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। वहीं मेरे 2 बेटे (बड़ा बेटा 22 वर्षीय साहिल व छोटा बेटा 20 वर्षीय निलेश) हैं। साहिल पढ़ाई में बहुत अच्छा था। इसलिए उसको विदेश भेजा था। वहीं निलेश बीए में पढ़ रहा है। इधर, साहिल ने कनाडा में स्टडी वीजा पर भेजा। वहां पर साहिल वैब डिजाइन का कोर्स कर रहा था। इसके लिए साहिल दिल्ली एयरपोर्ट से 23 अप्रैल की रात को रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि साहिल 24 अप्रैल को कनाडा पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद अपने परिवार वालों से बातचीत करता था तो काफी खुश मिजाज था। जब दादी से बात करता तो कहता था, इस बार आऊंगा तो साथ लेकर जाऊंगा। साहिल के पास रहने वाले साथियों ने जब देखा कि वह कमरे पर नहीं आया तो अपने स्तर पर तलाश की। जब कहीं पर नहीं मिला तो उसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दे दी। साहिल का शव 26-27 गई की रात को हैमिल्टन की पुलिस ने झील से बरामद किया। पुलिस का कहना है कि साहिल पानी में डूब गया। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि 2-3 दिन तो साहिल की पहचान करने में ले गए। पिता हरीश कुमार ने बताया कि साहिल को विदेश भेजने में करीब 40 लाख रुपए खर्च हुए हैं और परिवार की पूरी जमापूंजी खर्च हो गई। साहिल के पिता हरीश कुमार ने अपना करीब 160 गज का प्लाट भी 17 लाख में बेच दिया और अपनी रिटायर्मेंट के समय मिली पूंजी को भी लगा दिया। ताकि उसके बेटे का भविष्य बन सके। लेकिन लेकिन चंद दिनों में ही उसके बेटे की मौत की सूवना ने परिवार को तोड़कर रख दिया। उन्होंने कहा कि अब सरकार साहिल के छोटे भाई निलेश को नौकरी दे, ताकि परिवार को आर्थिक मदद मिल सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button