चक्रवर्ती मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति पर युवकों ने किया लाठी डंडों से हमला।।
चक्रवर्ती मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति पर युवकों ने किया लाठी डंडों से हमला।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- चक्रवर्ती मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति पर युवकों ने किया लाठी डंडों से हमला,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात,शराब कारोबारी पर लगाये आरोप,पुलिस ने मामला किया दर्ज कुरुक्षेत्र के चक्रवर्ती मोहल्ले में रहने वाले सुभाष कुमार पर वीरवार रात कुछ यूबको द्वारा लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें सुभाष को काफी चोटें आई जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया। वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित सुभाष ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ घर वापिस लौट रहे थे। अपनी पत्नी को घर के पास उतारकर दूध लेकर वापिस आये तो गली में बैठे कुछ युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए पत्नी और बेटी आई तो उनके साथ भी मारपीट की। सुभाष ने शराब कारोबारी सतबीर पैगा पर साथियों से मारपीट करवाने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है उन्हें सुरक्षा देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। वही सुभाष की पत्नी ने कहा कि उनके पति और परिवार की जान को खतरा है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वही पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता शराब बेचने का काम करता है। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद है। फिलहाल शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।। #newstodayhry @newstodayhry



