एसपी नीतीश अग्रवाल का पिहोवा थाने पर औचक निरीक्षण, जनता की समस्याएं सुनीं II
एसपी नीतीश अग्रवाल का पिहोवा थाने पर औचक निरीक्षण, जनता की समस्याएं सुनीं II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने किया पेहवा थाने का ओचक निरीक्षण, और लोगों की समस्याएं भी सुनी पिहोवा। एसपी कुरुक्षेत्र नीतिश अग्रवाल ने शुक्रवार को थाना सदर पिहोवा का दौरा कर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और आम लोगों की शिकायतें सुनीं। एसपी ने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि हर थाने में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो।नशे को लेकर उन्होंने साफ किया कि पुलिस दो स्तरों पर काम कर रही है। एक ओर नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है, दूसरी ओर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एक विशेष टीम गठित की गई है जो ग्रामीण इलाकों में जाकर नशा मुक्त अभियान चला रही है। एसपी अग्रवाल ने नशे की आपूर्ति पर लगाम कसने को लेकर बताया कि इस साल अब तक करीब 90 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें 18-19 मामले कॉमर्शियल मात्रा के हैं। पुलिस ने कई बार-बार नशा बेचने वालों को प्रिवेंटिव डिटेंशन में भी लिया है। ट्रैफिक टीम स्कूलों और कॉलेजों में लगातार अवेयरनेस कार्यक्रम चला रही है। साथ ही, काली शीशों, फैंसी नंबर प्लेट और बिना नंबर वाहनों पर भी विशेष चेकिंग की जा रही है। एसपी ने कहा कि जो अपराधी हैं उन्हें हरियाणा छोड़ना पड़ेगा या फिर अपराध छोड़ना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि बाहरी अपराधियों की गिरफ्तारी व डिपोर्टेशन पर STF और जिला पुलिस काम कर रही है। अपील की कि यदि किसी को नशे या आपराधिक गतिविधियों की सूचना है तो वे सीधे उनसे या संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें। अगर कार्रवाई न हो तो मेरे ऑफिस में आकर सीधे मुझे बताएं II #newstodayhry @newstodayhry



