Haryana
Trending

कांग्रेस छोड़ मुकेश शर्मा ने थामा भाजपा का दामन असीम गोयल ने कराया शामिल II

कांग्रेस छोड़ मुकेश शर्मा ने थामा भाजपा का दामन असीम गोयल ने कराया शामिल II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला शहर में कांग्रेस को एक बार फिर से झटका लगा है। कांग्रेस के युवा नेता मुकेश शर्मा ने आज कांग्रेस को बाय बाय कर दिया है। मुकेश शर्मा ने अपने साथियों सहित भाजपा का दामन थाम लिया है।

मुकेश शर्मा की भाजपा में एंट्री:-

मुकेश शर्मा व उनके साथियों को पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पटका पहना कर भाजपा में विधिवत रूप से शामिल करवाया। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा मुकेश शर्मा के आने से भाजपा और मजबूत हुई है उनका कांशी नगर बूथ 100 प्रतिशत भाजपामय हो गया है। लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहे हैं।

मुकेश शर्मा ने कहा वे भाजपा के लिए डटकर मेहनत करेंगे:-

इस मौके कांग्रेसी से भाजपाई हुए मुकेश शर्मा ने कहा वे भाजपा के लिए डटकर मेहनत करेंगे। वहां युवाओं की कोई पूछ नही है। पूर्व मंत्री असीम गोयल लगातार अंबाला शहर के लिए काम कर रहे हैं वे अपने कार्यकर्ताओं व शहर की जनता के लिए पहले दिन से डटकर खड़े हैं। जिससे वे काफी प्रभावित है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button