सुमन बहमनी हवन व पौधारोपण के साथ महापौर आवास का हुआ उद्घाटन।।
सुमन बहमनी हवन व पौधारोपण के साथ महापौर आवास का हुआ उद्घाटन।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- शहर के विकास व उत्थान के लिए महापौर आवास में बैठकर लिए जाएंगे फैसले – श्याम सिंह राणा महापौर आवास किसी पद या व्यक्ति का नहीं, जनता का कार्यालय है सुमन बहमनी हवन व पौधारोपण के साथ महापौर आवास का हुआ उद्घाटन, पौधा वितरण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश यमुनानगर। कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार आदि ने सोमवार को हवन यज्ञ में आहुति डाल व पौधारोपण कर मॉडल टाउन स्थित महापौर आवास का विधिवत उद्घाटन कर आमजन को समर्पित कर दिया। सेवा, समर्पण और संकल्प का प्रतीक महापौर आवास के दरवाजे अब आमजन के लिए खुले रहेंगे। जहां महापौर सुमन बहमनी आमजन की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराएंगी। पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और सेवा भाव की त्रिवेणी बने महापौर आवास कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर सबसे पहले हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित उदयवीर शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराया। हवन में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी, आयुष विभाग के पूर्व निदेशक सतपाल बहमनी आदि ने आहुति डालकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व मेयर मदन चौहान आदि ने महापौर आवास के प्रांगण में पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मेयर सुमन बहमनी ने उद्घाटन समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, निगम पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों व अन्य को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे वितरित किए। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने महापौर आवास के उद्घाटन पर मेयर सुमन बहमनी को बधाई दी और कहा कि आज से यह कार्यालय हर नागरिक के लिए खुला रहेगा। पर्यावरण संरक्षण व एक पौधा मां के नाम के साथ कार्यालय में पौधे रोपित करना सभी के लिए सुखद अहसास है। हम सभी को अपनी मां के नाम से एक पौधा जरूर रोपित करना है। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि यह कार्यालय किसी पद या व्यक्ति का नहीं, यह जनता की सेवा के लिए जनता का अपना कार्यालय है। हवन और पौधारोपण न केवल परंपरा हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, पर्यावरण और समाज के प्रति ज़िम्मेदारी का प्रतीक भी हैं। हर पौधा एक वादा है, स्वच्छ और हरित यमुनानगर के लिए यह कार्यालय केवल शिकायतों का समाधान नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन और जनसुनवाई का नया केंद्र बनेगा। हर नागरिक से अपील है कि वे कम से कम एक पौधा लगाकर और उसकी देखभाल करके शहर को हरित बनाने में सहभागी बनें। मेयर ने अंत में सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और आमजन का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन सहयोग ही सबसे बड़ी शक्ति है। इसी सहयोग और समर्पण से यमुनानगर को विकास और सौंदर्य का आदर्श शहर बनाएंगे। मौके पर उप निगम आयुक्त कुलदीप मलिक, भाजपा नेता राम निवास गर्ग, रोजी मलिक आनंद, भारत भूषण जुयाल, रोचक गर्ग, नगर निगम अधिकारी, पार्षद व अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।। #newstodayhry @newstodayhry



