Haryana
Trending

शहर के मुरथल रोड पर स्थित ड्रेन नंबर 6 के पास दुकानदारों की समस्याएं दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं।।

शहर के मुरथल रोड पर स्थित ड्रेन नंबर 6 के पास दुकानदारों की समस्याएं दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं।।

सोनीपत-(अनीश कौशिक):- शहर के मुरथल रोड पर स्थित ड्रेन नंबर 6 के पास दुकानदारों की समस्याएं दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस क्षेत्र में गंदे नाले की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। भले ही ड्रेन को पक्का करने का कार्य शुरू किया गया लेकिन उसमें फैली गंदगी और दुर्गंध आज भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इसके चलते दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है, और ग्राहक इस इलाके में आने से कतराने लगे हैं। दुकानदारों ने बताया कि ड्रेन के पास न तो सफाई की समुचित व्यवस्था है और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। रात होते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों को यहां खुलेआम घूमने का मौका मिल जाता है। विशेष रूप से नशेड़ी व्यक्तियों का यहां जमावड़ा लगने लगा है, जो स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए खतरे का कारण बनते जा रहे हैं।स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि हाल के दिनों में इस इलाके में चोरी और लूटपाट की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। अंधेरे और गश्त की कमी के चलते असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त शुरू की जाए, ताकि अपराधिक घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों का भरोसा बहाल हो।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button