Haryana
Trending

भिवानी के फ्रेंडस कॉलोनी में बिजली और पीने के पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने लगाया जाम।।

भिवानी के फ्रेंडस कॉलोनी में बिजली और पीने के पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने लगाया जाम।।

भिवानी -(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के फ्रेंडस कॉलोनी में बिजली और पीने के पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने लगाया जाम। क्षेत्रवासियों का आरोप : 4 दिन से नहीं हो रही बिजली की आपूर्ति। 20 साल से पानी की समस्या, गर्मी की लोग हुए परेशान। नागरिकों का कहना : यदि समस्या हल नहीं हुआ तो अनिश्चिकालीन जाम लगाएंगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस के खुलवाया जाम। भिवानी के फ्रेंडस कॉलोनी के लोगों ने बिजली और पीने के पानी की समस्या को लेकर जाम लगा दिया। बिजली और सप्लाई का पानी नहीं मिलने के कारण लोगों में गुस्सा था। इसलिए वे सड़क पर उतरे। लोगों ने कहा कि उन्हें जल्द से जल्द बिजली की आपूर्ति की जाए वहीं पानी की सप्लाई दी जाए। ताकि परेशानी ना हो। पहले भी वे पानी की समस्या को लेकर जाम लगा चुके हैं। साथ ही लोगों ने चेतावनी भी दी कि उनके यहां पानी की सप्लाई नहीं की गई तो वे फिर अनिश्चितकालीन जाम लगाएंगे। फ्रेंड्स कालोनी गली नंबर 12 के वासियों ने बताया कि बिजली और पानी की समस्या है। पिछले 4 दिनों से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है जिससे लोगों को काफी समस्या सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि जहां इतनी गर्मी में लोगों का बुरा हाल है वहीं कॉलोनी में बिजली और पीने के पानी की सप्लाई नहीं आती। जिसके कारण लोग परेशान होते हैं। अधिकारी पानी छोड़ने की बात कहते हैं, लेकिन सप्लाई नहीं हो रहा। और बिजली विभाग के अधिकार भी फोन नहीं उठते है पिछले करीब 20 साल से पानी क्षेत्रवासियों को नहीं मिला। और अनेकों बार बिजली और पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन समस्या कोई समाधान नहीं हुआ है और अधिकारियों का रवैया भी ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर समाधान जल्द नहीं हुआ तो मजबूरन दोबारा अनिश्चितकालीन जाम लगाने पर मजबूर होंगे।। #newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button