Haryana
Trending

गुरुग्राम ट्रेफिक पुलिस की अनूठी पहल अब चालान नही सलाम करेगी ट्रेफिक पुलिस II

गुरुग्राम ट्रेफिक पुलिस की अनूठी पहल अब चालान नही सलाम करेगी ट्रेफिक पुलिस II

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम ट्रेफिक पुलिस की अनूठी पहल अब चालान नही सलाम करेगी ट्रेफिक पुलिस साइबर सिटी गुड़गाँव में ट्रैफिक नियमों की पालना करने वालों को सम्मानित। करेगी पुलिस गुड़गाँव ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया अभियान गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे पांच ट्रैफिक हीरो की पहचान कर उन्हें किया सम्मानित गुड़गाँव में मई महीने में 5 लाख लोगों ने तोड़े ट्रैफिक नियम अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देना ट्रेफिक नियमो की अवहेलना कर स्वयं की एवम और कि जान को जोखिम डालने वाले तो आप ने बहुत देखे होंगे, लेकिन ट्रेफिक नियमो की पालना करने वाले लोगो को देख लीजिए कैसे गुरुग्राम पुलिस ने उन्हें सम्मानित किया है। जी है गुरुग्राम पुलिस ने साइबर सिटी में रहने वाले 5 ट्रैफिक हीरोज को ढूंढ निकाला जो बेहद जल्दी होने के बाद भी ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए रोड पर अपने वाहन चलाते हैं। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे पांच ट्रैफिक हीरो की पहचान की और उन्हें ट्रैफिक टावर में सम्मानित किया। ट्रैफिक डीसीपी राजेश मोहन की मानें तो शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करते हुए इसकी पालना करने के लिए इस अभियान की शुरूआत की गई  है। इस अभियान के तहत छह मुख्य बिंदुओं पर फोकस किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक की मानें तो पिछले साल मई माह में जहां करीब सवा दो लाख लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते पाए गए वहीं इस साल मई माह में यह आंकड़ा पांच लाख के पार हो गया। ऐसे में जरूरत है तो लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करने के साथ ही इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की है।डीसीपी ट्रैफिक की मानें तो प्रत्येक पखवाड़े में ट्रैफिक चालान का एनालाइसेस किया जाएगा, जिससे यह पता लगाया जाए कि किस ट्रैफिक नियम का सबसे ज्यादा उल्लंघन हुआ है। इसका डाटा सार्वजनिक करने के साथ ही इसके अनुसार ही जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा कैब, बस ,ट्रक ,ऑटो ड्राइवरों को नियमो की अच्छे से जानकारी दे जागरूक किया जाएगा। वही ट्रैफिक नियमो की पालना करने वाले हीरोज की माने तो वह लोग पिछले काफी सालों से गुरुग्राम में रह रहे है। जिस समय वह गुरुग्राम में आये थे उस समय ट्रैफिक का दबाव सड़को पर कम हुआ करता था। लेकिन आज ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में हर किसी को ट्रैफिक नियमो की पालना करनी चाहिए। याद रखिए कि घर पर कोई आप का इंतजार कर रहा है। ड्राइव राइट शाइन ब्राइट की पालना करे और सुरक्षित रहे।डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि इस अभियान की शुरूआत का मुख्य उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन कराना है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को एप्रिशिएट करना है। शुरूआती दौर में प्रत्येक महीने पांच ट्रैफिक हीरो चुने जाएंगे। बाद में इनकी संख्या बढ़ा दी जाएगी II #newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button