Haryana
Trending

नूंह पहुंचे कांग्रेस ऑब्जर्वर काजी निजामुद्दीन संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।।

नूंह पहुंचे कांग्रेस ऑब्जर्वर काजी निजामुद्दीन संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।।

नूंह -(निकुंज गर्ग):- नूंह पहुंचे कांग्रेस ऑब्जर्वर काजी निजामुद्दीन संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक,कार्यकर्ताओं में दिखी गुटबाजी दिखी। प्रदेश कांग्रेस का आलाकमान संगठन को बनाने की तैयारी कर रहा है, तो दूसरी तरफ नूंह में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर नजर आ रहा है। गुरुवार को उत्तराखंड से विधायक और पर्यवेक्षक काजी निजामुद्दीन ने नूंह के रेस्ट हाउस में संगठन को बनाने को लेकर बैठक हुई। इसमें जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए कार्यकर्ताओं के साथ राय सुमारी हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हंगामा होने की बात सामने आई। पर्यवेक्षक काजी निजामुद्दीन की बैठक से पहले फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के विधायक मामन खान और महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रजिया बानो में किसी बात को लेकर तनातनी हो गई। हालांकि कांग्रेस नेत्री राजिया ने बाद में इस बात को लेकर सफाई देते हुए कहा कि इसी छोटी मोटी बातें होती रहती है। उत्तराखंड से विधायक और पर्यवेक्षक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि देश के हर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी एक मजबूत संगठन खड़ा कर रही है। नूंह का संगठन भी जल्द ही बनाया जाएगा और एक मजबूत संगठन के रूप में उभर कर सामने आएगा। हरियाणा की जनता ने विपक्ष के रूप में जो हमें जगह दी है उसे हम पूरी मजबूती के निभा रहे हैं और आगे भी ऐसे ही काम करते रहेंगे। पार्टी का 2025 संगठन के नाम समर्पित यह वर्ष है। संगठन सृजन कार्यक्रम पार्टी का पूरे देश में चल रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत आज कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई है। पहले चरण में मैं चार दिन यही रहूंगा। बाद में भी यहां पर आना होगा ताकि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात हो सके। उन्होंने कहा कि 13 जून को नूंह विधानसभा 14 को पुन्हाना विधानसभा और 15 को फिरोजपुर झिरका विधानसभा में कार्यक्रम रहेगा। कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान वार्ता में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मीडिया के पहुंचने के बाद यह चर्चाएं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चल रही थी। वार्ता के दौरान फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान नूंह महिला जिला अध्यक्ष रजिया बानो का नाम तक भूल गए। जिसके बाद खुद रजिया बानो ने बीच में विधायक को टोक दिया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम से पहले दोनों में काफी देर तक बहस हुई। जिसके बाद नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने मामले को शांत कराया। मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष रजिया बानो ने बताया कि जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव चल रहे थे तो उस समय राहुल गांधी नूंह दौरे पर आए थे। उस समय महिला जिला अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने एक जिला पार्षद नेहा रानी बंसल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलवा दिया था। उसी बात को लेकर आज छोटी मोटी बात हुई थी। उन्होंने कहा कि कई बार हो जाता है तनाव मेरे बड़े भाई है। बता दे कि रजिया बानो नूंह से जिला अध्यक्ष की दौड़ में है। वो एक इंटरनेशनल खिलाड़ी है और एक महिला भी है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 साल से वह पार्टी से महिलाओं को जोड़ने का काम कर रही है। आगे भी इसी तरह से कार्य करती रहेंगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button