समानता और शिक्षा का संदेश—अंबेडकर दिवस पर विशेष कार्यक्रम II
समानता और शिक्षा का संदेश—अंबेडकर दिवस पर विशेष कार्यक्रम II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हमें शिक्षित बनना हैं, संगठित रहना हैं और जीवन में संघर्श करना हैं तभी हम उन्नति कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं तथा समाज में अपना नाम रोशन कर सकते हैं और आत्म निर्भर बन सकते हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेष साहुवाला ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर महिलाओं और बेटियों को जर्सियां, जूते-जुराब वितरित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब एक महान् भारतीय न्यायविद, अर्थषास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे और उन्होंने अपने जीवनकाल में दलितों के अधिकारों के लिए संघर्श किया, संविधान के निर्माण में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने।
श्री साहुवाला ने कहा कि:-
बाबा साहेब ने दलितों के अधिकारों के लिए संघर्श किया तथा बाद में उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया जिससे वे समाज में समानता और न्याय के प्रतीक बन गए। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन लंबा होने की बजाय महान् होना चाहिए तथा हमारी शिक्षा भी सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण के साथ जुड़ी होनी चाहिए तथा हमें पुरूशों के साथ-साथ महिलाओं की शिक्षा पर भी जोर देना चाहिए जिससे हमारी बेटियां भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके और देश की तरक्की में अपना योगदान दे सके। इससे पूर्व सैंटर की संचालिका मैडम सुनीता एवं सदीप ने मुख्यातिथी स्वामी रमेष साहुवाला का स्वागत करते हुए कहा कि इस ठिठुरती हुई सर्दी में महिलाओं एवं बेटियों को लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा 51 जर्सियां एवं जूते-जुराब बांटने पर हम उनका आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि भविश्य में भी यह क्लब मानवता की भलाई का कार्य करती रहेंगी। इस अवसर पर नीलम, रीना, पारूल, कुसुम, सलमा, पायल, पूनम, आरती, जानवी, सुनीता, बबली, रुबीना उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



