Haryana
Trending

ग्रामीणों तथा रिटायर्ड सैनिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी।।

ग्रामीणों तथा रिटायर्ड सैनिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी।।

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- निकटवर्ती गांव फग्गू के पंचायत घर में हिसार 7वीं लाइट कवैलरी कंपनी के कर्नल वैवो सिन्हा, जिला सिरसा सैनिक बोर्ड के रिटायर्ड सूबेदार लाल चंद, रेजिमेंट मेजर अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, मोहन राम, टीम सहित गांव फग्गू में पहुंचे। यहाँ ग्रामीणों तथा रिटायर्ड सैनिकों से मुलाकात की औउ उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने रिटायर्ड सैनिकों से कहा कि अगर उन्हें किसी भी समस्या में मदद की जरूरत हो तो वे उन्हें बताएं। इस अवसर पर सेना में ड्यूटी के दौरान अपना अंग गंवाने वाले रिटायर्ड होल्डर जगजीत सिंह, शहीद अग्निवीर सैनिक जीवन सिंह की माता गोलो कौर रोहण, रिटायर्ड नायब सूबेदार बलजीत राम शर्मा, रिटायर्ड औरनरी कैप्टन अमरीक सिंह , रिटायर्ड सूबेदार जगतार सिंह, शहीद सैनिक जनक सिंह की पत्नी और जिला सैनिक बोर्ड सिरसा प्रभारी रिटायर्ड सूबेदार लाल चंद को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत फग्गू के सरपंच रविन्द्रपाल सिंह और पंचायत सदस्यों ने सेना के उच्चाधिकारियों का गांव फग्गू में पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर रिटायर्ड सैन्य कर्मियों ने बाहर से आए मेहमानों और रिटायर्ड सैन्य परिवारों के लिए चाय, पानी और नाश्ते की व्यवस्था की।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button