सार्वजनिक जगह पर शराब बेचने वाला व्यक्ति 10 पेटी देशी शराब सहित काबू।।
सार्वजनिक जगह पर शराब बेचने वाला व्यक्ति 10 पेटी देशी शराब सहित काबू।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने खुर्दा संचालकों व अवैध रुप से शराब बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 पेटी (120) बोतल देशी शराब सहित काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि बीते शाम नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान रानियां गेट सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सूचना मिली की वधवा हार्ड वेयर की दुकान के सामने एक व्यक्ति 9/10 पेटियां देशी शराब रखकर बेच रहा है । उक्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने वधवा हार्ड वेयर की दुकान पर दबिश दी तो एक व्यक्ति दुकान के बाहर सार्वजनिक जगह पर शराब की पेटियां रखे हुए बैठा था । पुलिस पार्टी को देखकर उक्त व्यक्ति दुकान के अंदर खिसकने का प्रयास करने लगा तो शक के आधार पर व्यक्ति को काबू कर शराब की पेटियों का लाईसेंस व शराब का परमिट पेश करने के लिए कहा गया । पूछताछ करने पर व्यक्ति शराब का लाइसेंस व परमिट पेश नही कर सका । पुलिस पार्टी ने आरोपी राजकुमार पुत्र दुलाराम निवासी बाबा खेतरपाल वाली गली रानियां रोड़ सिरसा को सार्वजनिक जगह पर शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार कर थाना शहर सिरसा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई हेतू शहर थाना पुलिस के हवाले किया गया।। #Newstodayhry @Newstodayhry



