अंबाला कैंट के रोटरी हस्पताल में डेड बॉडी न दिए जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ।।
अंबाला कैंट के रोटरी हस्पताल में डेड बॉडी न दिए जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ।।


अंबाला -(राहुल जाखड़):- अंबाला कैंट के रोटरी हस्पताल में डेड बॉडी न दिए जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि वो अपने मरीज को मृत लेकर आए थे लेकिन हस्पताल ने डेड बॉडी के टेस्ट करवाए और उसके बाद डेड बॉडी दिए जाने में आना कानी शुरू कर दी। वहीं हस्पताल का कहना है पुलिस को इन्फॉर्मेशन दिए बिना डेड बॉडी नही दे सकते। अंबाला कैंट के रोटरी हस्पताल में आज जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने हस्पताल प्रशासन पर डेड बॉडी न देने और मृत शरीर के टेस्ट करने के गम्भीर आरोप लगाए। इस दौरान हस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। जिसके बाद परिजन शांत हुए। दरअसल अंबाला कैंट गांधी नगर के रहने वाले 85 साल के बुजुर्ग जय प्रकाश की घर पर ही तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। लेकिन परिजन शक निकालने के लिए हस्पताल ले आए। परिजनों ने आरोप लगाया कि हस्पताल ने मृत शरीर के टेस्ट करवाए और डेथ की पुष्टि के बाद मृत शरीर देने से मना कर दिया। इस मामले को लेकर हस्पताल प्रशासन ने साफ कहा कि वे पुलिस को जानकारी दिए बिना डेड बॉडी नही दे सकते। यह हंगामा उसी चीज को लेकर है लेकिन वे कानून से बाहर नही जा सकते। पुलिस के आने के बाद जो पुलिस चाहेगी वे वही करेंगे। हंगामा बढ़ते देख पुलिस को हस्पताल बुलाया गया। जहां पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर हंगामे को शांत करवाया। पुलिस का कहना है नियमानुसार कार्रवाई करके डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



