Haryana
Trending

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर भीम आर्मी का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ll

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर भीम आर्मी का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ll

रेवाड़ी-(भानु शर्मा):-सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों के समर्थन में आज रेवाड़ी में भीम आर्मी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में बैनर और नारे लगाते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त (DC) रेवाड़ी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की गई।
​सांसद चंद्रशेखर आजाद जल्द करेंगे आंदोलन में एंट्री-
भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही इस आंदोलन में सांसद चंद्रशेखर आजाद की एंट्री होगी। उन्होंने घोषणा की कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास और दिल्ली में हरियाणा भवन का पूरी मजबूती के साथ घेराव किया जाएगा। वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि अब तक सत्ता में रही हर सरकार के कार्यकाल में सफाई कर्मचारियों का शोषण किया गया है, लेकिन अब भीम आर्मी और सांसद चंद्रशेखर आजाद कर्मचारियों की इस लड़ाई को हर मोर्चे पर मजबूती से लड़ेंगे।
​ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख लोग-इस दौरान जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल, जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह, बावल विधानसभा अध्यक्ष राजपाल वाल्मीकि, महासचिव प्यारेलाल, जिला कोषाध्यक्ष साहिल गिल, जिला सचिव नरेंद्र वाल्मीकि, सचिव संजीत सिंह, सुनील कुमार, इकाई प्रधान शिवा गंगाहेड़ी, इकाई सचिव प्यारेलाल, इकाई उपप्रधान घनश्याम, इकाई कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, इकाई प्रेस सचिव सागर जांगड़ा, डोर प्रधान राकेश और जिला प्रधान ईश्वर बोदवाल सहित सैकड़ों महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button