Haryana
Trending

गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी इमरजेंसी की बरसी पर काला दिन मनाया जाएगा।।

गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी इमरजेंसी की बरसी पर काला दिन मनाया जाएगा।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) ने 1975 की इमरजेंसी की बरसी पर काला दिन मनाया जाएगा। 24 जून को इमरजेंसी के विरोध में कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा पातशाही छठी में अखंड पाठ रखा जाएगा। इसके अलावा इमरजेंसी के दौरान जबरन जेलों में डाले गए लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने हेड ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 25 जून 1975 को उस वक्त की सरकार ने लोकतंत्र को कुचलते हुए इमरजेंसी थोप दी थी। आम लोगों की आवाज को दबाया गया, विपक्ष के नेताओं को जेल में ठूंसा गया और मुल्क में अघोषित तानाशाही शुरू हो गई। 24 जून को अरदास और अखंड पाठ झींडा ने कहा कि उस दिन की याद में 24 जून को गुरुद्वारा साहिब में अरदास और अखंड पाठ होंगे। जगह-जगह संगत इकट्ठा होकर लोकतंत्र की बहाली के लिए लड़ी गई लड़ाई को याद करेगी। हालांकि इमरजेंसी 25 जून लगी थी तो कार्यक्रम 25 को होना था, मगर उस दिन कमेटी का कार्यक्रम पहले से तय है। इमरजेंसी में जेल गए लोगों को सम्मान प्रधान झींडा ने बताया कि 26 जून को खास कार्यक्रम आयोजित कर उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्हें लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने के चलते जेल में डाला गया था। इसमें पूर्व सांसद, सामाजिक कार्यकर्ता, बुजुर्ग और उन युवाओं को भी बुलाया जाएगा जो उस दौर में यातनाएं झेल चुके हैं। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल और सीएम नायब सैनी को न्योता भेजा गया है। प्राइमरी स्कूल में शुरू हो पंजाबी भाषा झींडा ने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों में पंजाबी भाषा के टीचर होने चाहिए। कई जिलों में पंजाबी पढ़ाने के लिए टीचर नहीं हैं। प्राइमरी स्कूल से पंजाबी भाषा पढ़ाई जानी चाहिए। वे कल सीएम नायब सैनी से मिलकर पंजाबी को प्रदेश के सभी स्कूलों में पढ़ाने के लिए नियमित टीचर रखने की मांग करेंगे। 2 लाख नहीं 50 हजार लिए दादूवाल के कमेटी से 2 लाख रुपए लेने के सवाल पर झींडा ने कहा कि उन्होंने कमेटी से कोई 2 लाख रुपए नहीं लिए थे। विकास कार्य करवाने के लिए 50 हजार रुपए लिए थे। उन्होंने उस रकम को कमेटी को वापस कर दिया है। 2 लाख रुपए किसने और क्यों लिए इसकी जानकारी नहीं है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button