कुरुक्षेत्र बेटी के दहेज के लिए जोड़ा सामान, घर में आग लगने से सब स्वाह I I
कुरुक्षेत्र बेटी के दहेज के लिए जोड़ा सामान, घर में आग लगने से सब स्वाह I I

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र बेटी के दहेज के लिए जोड़ा सामान, घर में आग लगने से सब स्वाह,पिता सरकार ओर सामाजिक संस्थाओं से मदद की लगा रहा गुहार। कुरुक्षेत्र आजाद नगर गली नंबर 3 के एक मकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई,आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जब आग लगी तब घर पर मां और बेटी सो रहे थे लेकिन जैसे ही धुएं से दम घुटने लगा दोनों बाहर की ओर भागे और पड़ोसियों की मदद से आग को बुझाया लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घर के मालिक तिलक सिंह सामाजिक संस्थाओं व सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं उनका कहना है कि वह एक निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं बेटी की शादी करनी थी थोड़ा-थोड़ा कर दहेज का सामान जुटा रहे थे लेकिन रात लगी आग ने सब कुछ राख कर दिया घर में अब कुछ भी नहीं बचा। वही बेटी रितिक ने बताया कि करीब 12:00 बजे जब उनकी मां ऐसी बंद करने के लिए उठी तब उन्हें घर में धुआं नजर आया ऐसे में धुएं की वजह से उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी थी लेकिन जैसे तैसे घर से बाहर निकले और पड़ोसियों की मदद से आग को बुझाया ।रितिका का कहना है कि उनके पास अब पहनने के लिए कपड़े भी नहीं बचे हैं सब कुछ जल चुका है। उन्होंने बताया कि आग लगते ही फायर ब्रिगेड को भी फोन किया गया लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक सब कुछ जल चुका था व पड़ोसियों की मदद से आग पर भी काबू पाया जा चुका था।। #newstodayhry @newstodayhry



