भूमाफियाओं के खिलाफ डीटीपी का पीला पंजा लगातार कहर ढा रहा है।।
भूमाफियाओं के खिलाफ डीटीपी का पीला पंजा लगातार कहर ढा रहा है।।


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- भूमाफियाओं के खिलाफ डीटीपी का पीला पंजा लगातार कहर ढा रहा है फरीदाबाद में लगातार बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग, फार्म हाउस, और अवैध रूप से चल रही गतिविधियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी है, फरीदाबाद लोकसभा में डीटीपी विभाग ने अवैध प्लाटिंग करने वाले बिल्डरों की बनाई कॉलोनियों, फार्म हाउस और उनके दफ्तरों को तोड़ने को लेकर लगातार पीला पंजा काम कर रहा है, इसी के चलते अवैध प्लाटिंग पर डीटीपी विभाग का पीला पंजा चलता हुआ नजर आ रहा है आज भी डीटीपी विभाग ने फरीदाबाद लोकसभा के कई भूमाफियाओं की अवैध प्लाटिंग पर तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें डीटीपी अनिल मलिक ने बताया की गांव नगलिया में भूमाफिया अवैध रूप से बड़े पैमाने पर कॉलोनी, फार्महाउस का निर्माण कर रहे हैं, इस मौके पर जानकारी देते हुए डीटीपी अनिल मलिक ने बताया कि लगातार अवैध प्लाटिंग पर डीटीपी विभाग की कार्रवाई जारी है आगे भी इसी प्रकार अवैध प्लाटिंग करने वाले बिल्डरों के खिलाफ के कार्रवाई चलती रहेगी वहीं डीटीपी अनिल मालिक ने भूमाफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा की जिन्होंने हरियाणा सरकार की पालिसी के तहत साल 2023 से जिन्होंने अपनी जगह को जितना भी चिन्हित कराया था उससे ज्यादा एक ईंट भी ना लगाए वर्ना उसको तोड़ दिया जायेगा, किसी भी सूरत में अवैध काम पनपने नहीं दिए जायेंगे, लगातार चल रहीं बड़े पैमानें की इस तोड़फोड़ कार्रवाई का जायजा लेने के लिए इलाके की sdm भी हालात का जायजा लेने पहुंची और कार्रवाई को देखने के बाद दुसरे इलाके में की गई तोड़फोड़ को देखने के लिए भी मौका मुयायना किया।। #newstodayhry @newstodayhry



