10 किलो डोडा पोस्त बरामदगी मामले का मुख्य सप्लायर काबू ।।
10 किलो डोडा पोस्त बरामदगी मामले का मुख्य सप्लायर काबू ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बड़ागुढा थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 किलो डोडा पोस्त तस्करी मामले का मुख्य सप्लार नवीन सिंह उर्फ काका पुत्र सुखमिंद्र सिंह निवासी गांव माखा को नजदीक रेलवे पूल कालांवाली से काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बडागुढ़ा था प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बीती 31 जनवरी 2025 को एंटी व्हीकल थेप्ट स्टाफ की एक पुलिस टीम ने गांव सुखचैन से हरदेव सिह उर्फ मोहनी पुत्र जगराज सिह को 10 किलो डाडा पोस्त के साथ काबू बड़ागुढा थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई हेतू जांच बडागुढा थाना पुलिस को सौंपी गई थी । जांच के दौरान बडागुढा थाना पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी से जुड़े इस मामले में मुख्य सप्लायर के बारे में जानकारी हासिल की गई थी । उन्होंने बताया कि बड़ागुढा थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी में संलिप्त मुख्य सप्लायर नवीन सिंह उर्फ काका को कालांवाली क्षेत्र से काबू कर लिया है । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry



