Haryana
Trending

जननायक जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को जगाधरी पहुंचे।।

जननायक जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को जगाधरी पहुंचे।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- जननायक जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को जगाधरी पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पार्टी का ढांचा लगभग तैयार हो चुका है और अब खंड स्तर तक संगठन विस्तार अंतिम चरण में है। पुराने साथियों को वापस जोड़ा जा रहा है और नए लोगों को भी जोड़ा जा रहा है ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सूची मांगी है, जिसे सभी दलों को देना अनिवार्य है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। मुख्यमंत्री को खुद व्यापारियों और शराब कारोबारियों को सुरक्षा का भरोसा देना पड़ रहा है, बावजूद इसके उन्हें धमकियां मिल रही हैं, हत्याएं हो रही हैं और फिरौती मांगी जा रही है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन मामले की निष्पक्ष जांच भी जरूरी है। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए दुष्यंत ने कहा कि उनकी पार्टी का एक विधायक भाजपा में शामिल है और जब उनसे मुख्यमंत्री की बैठकों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वहां केवल “मीटिंग और ईटिंग” होती है, कोई काम की बात नहीं होती। अभय चौटाला को एक दिन के मुख्यमंत्री बनाए जाने संबंधी बयान पर दुष्यंत ने कहा कि अगर वह बनना चाहते हैं तो बना दिया जाए, वैसे भी सरकार अब बच्चों और अक्षम लोगों को एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बना रही है, तो इन्हें बनाने में कोई समस्या नहीं है।इनेलो और जेजेपी के गठबंधन की संभावना पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुप्रीमो अजय चौटाला पहले ही कह चुके हैं कि रेलवे की दो पटरियाँ कभी एक नहीं हो सकतीं। चौधरी देवीलाल की फोटो लगाने के विवाद पर उन्होंने कहा कि हमने तो फोटो लगा ली, अब दूसरा पक्ष चाहे जैसा समझे, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button